Header Ads Widget

Dr. Sunil Lahane Commissioner of Akola Municipal Corporation:अकोला महानगर पालिका के आयुक्त पद पर डॉ सुनील लहाने की नियुक्ति, जारी किया गया आदेश

Dr. Sunil Lahane Commissioner of Akola Municipal Corporation:अकोला महानगर पालिका के आयुक्त पद पर डॉ सुनील लहाने की नियुक्ति, जारी किया गया आदेश

अकोला- हाल ही मे अकोला महानगर पालिका आयुक्त कविता द्विवेदी का तबादला पुणे संभागीय  आयुक्त कार्यालय पुणे में सहायक आयुक्त पद पर हुआ है। जिसके चलते अकोला मनपा आयुक्त पद पर किसी की भी नियुक्ति नही की गई थी। जिसके चलते मनपा आयुक्त का अतिरिक्त पदभार जिलाधिकारी अजित कुंभार को सौंपा गया था।जिन्होंने आज मनपा की जाएजा बैठक भी ली। किंतू उसके कुछ समय के बाद राज्य सरकार के नगर विकास विभाग द्वारा आदेश जारी करते हुए अकोला मनपा आयुक्त की कमान डा. सुनिल लहाने, अतिरिक्त आयुक्त नागपुर इन्हें दी गई है। यह आदेश राज्य के राज्यपाल इनके आदेश अनुसार एवं नाम से जारी किया गया है। जिसके चलते जल्द ही वह अकोला मनपा आयुक्त की कमान संभालेंगे। आपको बता दे की अकोला मनपा आयुक्त कविता द्विवेदी विगत ढाई वर्षो से अकोला में सेवा को अंजाम दे रही थी। जो अकोला मनपा के इतिहास में पहली बार किसी अधिकारी ने ढाई साल तक मनपा आयुक्त का पदभार संभाला है। हालांकि मनपा में उन्होंने प्रशासक के  रोल को भी बखूबी अंजाम दिया था।  जिसके माध्यम से उन्होंने लगातार विभिन्न विकास कार्यों को अंजाम देने में अहम रोल निभाया था। अकोला शहर को महानगरपालिका में एक कर्तव्य दक्ष अधिकारी के रूप में उन्हें पहचाना जाता था जिन्होंने कर्मचारियों के वेतन संबंधी समस्या को भी हल करने में अहम रोल निभाया था।  अकोला मनपा आयुक्त के बदली की चर्चाएं बीच में भी चली थी किंतु उन्हें आदेश नहीं आने के कारण वह अपने पद से मुक्त नहीं हुई थी किंतु २३ फरवरी को सामान्य प्रशासन विभाग मुंबई द्वारा पत्रक प्राप्त होने के बाद  पुणे में विभागीय सहायक आयुक्त पद का पदभार संभालना होगा। नव नियुक्त आयुक्त डा सुनील लहाने  जल्द ही अपना पदभार संभालेंगे ऐसी प्राथमिक जानकारी प्राप्त हुई है।


अकोला महानगर पालिका की आयुक्त एवं प्रशासक कविता द्विवेदी का तबादला पुणे में होने के बाद अकोला महानगर पालिका का आयुक्त का पद रिक्त था इसके बाद राज्य सरकार द्वारा अकोला महानगर पालिका के नए आयुक्त के रूप में नागपुर के सहायक आयुक्त डॉ सुनील लहाने की  नियुक्ति अकोला महानगर पालिका के नए आयुक्त के रूप में की है. नए आयुक्त के रूप में डॉक्टर सुनील लहाने कब अपना पदभार संभालते हैं और अकोला शहर के विकास के लिए क्या कार्य करते हैं इस वह सभी का ध्यान लगा हुआ है.
वर्तमान समय में जिलाधिकारी अजीत कुंभार को अकोला महानगरपालिका के आयुक्त के रूप में कार्य करने को कहा गया है.

Post a Comment

0 Comments

close