Header Ads Widget

एक रात में दो हत्या से अकोला में मची सनसनी...!पहली रामदासपेठ में तो दूसरी शिवसेना वसाहत में

एक रात में दो हत्या से अकोला में मची सनसनी...!
पहली रामदासपेठ में तो दूसरी शिवसेना वसाहत में
अकोला- अकोला शहर में कानून तथा सुव्यवस्था पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गई है। शनिवार रात में दो हत्या के प्रकरण सामने आने से यह फिर एक बार साबीत हुआ है। नागरिकों में तथा अकोला वासियों में बढ़ते क्राइम के ग्राफ से दहशत का माहौल निर्माण हुआ है तथा नागरिक इन पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं। आपको बता देगी जठारपेठ परिसर में भावेश नामक युवक  की हत्या की गई थी उसी तरह पुराना शहर में भी शिवसेना वसाहत में मामूली विवाद पर मित्र ने ही मित्र की हत्या करने की घटना सामने आई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुराना शहर के शिवसेना वसाहत निवासी बाबूलाल शेलके एवं अमर उर्फ़ विक्की अग्रवाल यह दोनों मित्र है शनिवार रात यह दोनों साथ में थे इस वक्त अमर एवं बाबूलाल इनमें कुछ बातों के कारण तू तू मैं मैं हुई आरंभ में दोनों ने मजाक मजाक में आपस में हाथापाई की किंतु इस मजाक का रूपांतर बाद में तूफान हाथापाई में हो गया अमर द्वारा बाबूलाल को लात घुसो  से मारपीट करने के कारन  दोनों में और विवाद खड़ा हो गया इस बीच अमर अग्रवाल द्वारा बाबूलाल शेलके  इनकी गर्दन पर जोरदार  पैर से वार करने के कारण वह सिधे जमीन पर गिर पड़े जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी स्थानीय पुराना शहर पुलिस को मिलते ही वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व  शहर पुलिस उप अधीक्षक सचिन कदम, स्थानीय अपराध शाखा के प्रमुख शैलेश सपकाल, पुराना शहर के थानेदार महेंद्र देशमुख ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया एवं मृत देह को  जांच के लिए अस्पताल में रवाना किया। इस घटना में शामिल आरोपी अमर उर्फ़ विक्की अग्रवाल इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है आरोपी की जबानी से उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कलम 302 एवं अन्य कलम के अनुसार अपराध दर्ज किया गया है आगे की जांच पुराना शहर पुलिस कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

close