कर्तव्यपर रहते समय कोरोना से तलाठी लोखंडे की हुई मौत
परिवार को मिला ५० लाख का अनुदान
अकोला- कौलखेड जहागिर ता. अकोला के तलाठी अरविंद जयवंतराव लोखंडे की ड्यूटी के दौरान दि.१५ अत्तुंâबर २०२० को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। कोविड संक्रमण मे अपना कर्तव्य निभाते समय उनके परिवार को सरकार की ओर से ५० लाख रूपयों का सानुग्रह अनुदान दिया गया। अनुदान का धनादेश जिल्हाधिकारी जितेंद्र पापळकर के हस्ते हाथो श्रीमती लोखंडे इन्हें सुपूर्द किया गया।
इसवक्त निवासी उपजिल्हाधिकारी संजय खडसे, उपजिल्हाधिकारी महसूल गजानन सुरंजे, उपविभागीय अधिकारी डॉ. निलेश अपार, जिल्हा पुरवठा अधिकारी बाबासाहेब गाढवे, तहसिलदार विजय लोखंडे आदी उपस्थित थे।
0 Comments