Header Ads Widget

मिल्लत में अटल लैब का उदघाटन

मिल्लत में अटल लैब का उदघाटन
अकोला- समय के साथ हर चीज बदलती रहती है आज की इस विज्ञान व तंत्रज्ञान के दौर में छात्रों को शिक्षा के साथ आधुनिक तंत्रज्ञान को अपनाना आवश्यक है तभी वह अपने जीवन को सुखमय व सफल बनाने में सक्षम हो सकते हैं इसका एक मंत्र रोबोटिक वर्ल्ड व कोडिंग की जानकारी के लिए उसका प्रशिक्षण प्राप्त करना है इसलिए छात्र कोडिंग में अपनी कुशलता का परिचय दें ऐसे विचार प्रा.सरफराज नवाज खान ने मिल्लत संकुल अकोला में आयोजित अटल टिंकरिंग लैब के उद्घाटन समारोह में अपने अध्यक्षीय भाषण में कहीं।बता दे यह अटल टिंकरिंग लैब भारत सरकार द्वारा चलाए जाने वाला राष्ट्रीय शैक्षिक उपक्रम है जिसके माध्यम से छात्रों में गणित और विज्ञान के वैचारिक अनुभव को रोबोटिक व कोडिंग प्रतिकृति द्वारा प्रशिक्षित करना है।
इस उपक्रम के लिए सरकार उन शैक्षिक संस्थानों को डिजिटल लैब बनाने व दर्जदार कोडींग व रोबोटिक की शिक्षा  छात्रों को देने के लिए परोसाहित करती है जो इस के मानकों पर सही उतरते हैं।इस में मिल्लत संकूल ने भी  अटल लेब के लिए प्रमुख शिक्षकों के सहयोग से आवेदन किया और वह इस उपक्रम में राष्ट्रीय स्थान पर पात्र हुए।
 कार्यक्रम का आरंभ शिक्षक इश्तियाक हूसेन के तिलावत कुरान से हुआ।इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में हाजी सैय्यद युनूस साहब, शरीफ कुरेशी साहब, मौलाना मोहम्मद अनीस साहब, मौलाना अफजल खान साहब ,कौसर जहां साहिबा मुअ,नूर जहां मेडम,यास्मीन मैडम पर्यवेक्षक , रियाज अहमद मु.इ., और दिगर मान्यवर उपस्थित थे।अटल टिंकरिंग लैब की इंचार्ज विज्ञान शिक्षिका यास्मीन मैडम के निरिक्षण में इस लेब के मुंबई के मास्टर ट्रेनर मोहम्मद यासीर साहब के मार्गदर्शन में 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। जिस में छात्रों ने काफी अच्छा प्रतिसाद  दिया। संचालन शिक्षक मोहम्मद मुबीन रहमान सर ने किया। कार्यक्रम में फिजिकल डिसटनस व मास्क लगान अनिवार्य किया गया, उदघाटन समारोह को सफल बनाने के  लिए शिक्षक अतहर खान, सोहेल अली, मोहम्मद अफसर ,मोहम्मद मुजीब, मोहम्मद हसीब, इश्तियाक हुसैन ,फैयाज इनामदार,वसीम खान, अब्दुल रशीद, कल्पना साहू , सूफी खान, अयाज खान अब्दुल गफ्फार आसिफ खान, आदि ने अथक परिश्रम किऐ।

Post a Comment

0 Comments

close