अकोला, वाशिम में ऑक्सिजन सिलेंडर, रेमडीसीवीर इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
अकोला-कोविड संक्रमण के मद्देनजर अकोला व वाशीम जिले मे ऑक्सिजन सिलेंडर का संग्रह तथा कोरोना इलाज के लिए उपयोग मे लाए जानेवाले रेमडीसीवीर इंजेक्शन का संग्रह सुचारू रूप से रहे इसके लिए अन्न व औषध प्रशासन विभाग सतर्क है। ऐसा सहायक आयुक्त (औषध) व्ही. डी. सुलोचने ने बताया।
इस संदर्भ मे प्रसिद्धी दिए गए पत्रक मे कहा गया के, अकोला व वाशिम जिले के लिए ऑक्सीजन आपुतीa मे. सुरथी गॅसेस एवं मे.माउली उदयोग, अकोला इनके पास से निरंतर शुरू रखने के लिए प्रयास किए जा रहे है। अविरत शुरू रहने के लिए अन्न व औषध प्रशासन, जिल्हाधिकारी इनके मार्गदर्शन मे कार्य कर रहा है। जिले की कुल ऑक्सीजन की मांग एवं उसके अनुरूप आपुतीa का नियोजन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। पर्याप्त मात्रा मे ऑक्सीजन संग्रह, सरकारी तथा निजी अस्पतालो मे उपलब्ध है। कोवीड इस बिमारी के लिए प्रभावी रहनेवाले रेमडेसिवीर इंजेक्शन का संग्रह जिले मे नियमीत रहने के लिए प्रशासन द्वारा प्रयास शुरू है।फिलहाल रेमडेसिवीर इंजेक्शन उपलब्ध है। भविष्य मे भी वह उपलब्ध रहेंगे।
अकोला जिले के निचे दी हुई दुकानों मे भी रेमडेसिवीर इंजेक्शन उपलब्ध है।
१) मे आयकॉन मेडीकल, आयकॉन हॉस्पीटल, अकोला, २) मे.अॅपल मेडीकल, अकोला, ३) मे.वर्षा मेडीकल, अकोला, ४) मे.दत्त मेडीकल स्टोअर्स, अकोला,
५) मे.आरोग्य स्वस्त औषधी सेवा, अकोला, ६) मे.व्ही.एन.आर.एन. मेडीकल, आझोन मल्टी स्पेशालीटी हॉस्पीटल, अकोला, ७) बननेस फार्मा, अकोला तथा वाशिम मे १) मे. माउलीमेडीकल्स, वाशिम, २) मे. प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधी केंद्र, वाशिम, ३) मे.श्रीनाथ मेडीकल, वाशिम, ४) मे.जिवनानी मेडीकल, वाशिम मे रेमडेसिवीर इंजेक्शन्स का संग्रह उपलब्ध है तथा सरकारी अस्पतालो मे भी जिसमे शासकीय रुग्णालय, अकोला व वाशिम मे उपलब्ध है।
सभी मरीजो ने एवं व वैदयकीय व्यापारीयों को आवश्यक संग्रह उपलब्धता पर समस्या निर्माण होने पर अकोला जिले के औषध निरीक्षक सं.मो.राठोड व वाशिम जिले के लिए हे.व.मेतकर से संपर्क करने की अपील इसवक्त की गर्ई।
0 Comments