Header Ads Widget

स्वास्थ्य कर्मियों का जिलाधिकारी के हाथों सत्कार.. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को करना है सक्षम- जिलाधिकारी पापलकर

स्वास्थ्य कर्मियों का जिलाधिकारी के हाथों सत्कार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को करना है सक्षम- जिलाधिकारी पापलकर
अकोला-कोविड के पहले एवं दूसरी लहर का मुकाबला करके स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों ने सक्षमता के साथ परिस्थिति को संभाला है। आज तिसरी लहर से निर्माण हुए संक्रमण की स्थिति को हम नियंत्रण में ला सके हैं। वह केवल स्वास्थ्य कर्मचारियों के अथक प्रयासों से ऐसा होने के बावजूद भी अब हमें तिसरी लहर का मुकाबला करने के लिए तैयार रहना है  जिसके चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सक्षम करना यह लक्ष्य हमें पूरा करना है ऐसे शब्दों में जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर ने स्वास्थ्य कर्मचारियों से संवाद साधा। जागतिक स्वास्थ्य दिन के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों का सत्कार कार्यक्रम  आयोजित किया गया था उसमें जिलाधिकारी पापलकर बोल रहे थे। 
कोरोना काल में भी सरकार कि परिवार कल्याण योजना की अमलबारी करने हेतू स्वास्थ्य कर्मचारियों का जिलाधिकारी एवं अन्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया तथा कोविड-19 में सेवा देने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारी इन्हें भी सम्मानित किया गया। जिला महिला अस्पताल के कस्तूरबा सभागृह में संपन्न हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ कटियार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश आसोले, उप अधिष्ठाता डॉ कुसुमाकर घोरपड़े, डॉ श्याम कुमार सिरसाम, डॉक्टर आरती कूलवाल, डॉ दिनेश नैताम, डॉ संगीता साने, डॉ पटोकार आदी उपस्थित थे।
अपने भाषण में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ कटियार ने कहा कि परिवार कल्याण कार्यक्रम चलाते समय ग्रामीण स्तर पर मार्गदर्शन अधिक महत्व होता है। उसके लिए सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों कि अहम भूमिका रहती हैं जिलाधिकारी पापलकर ने कहा कि कोरोना की संभाव्य तीसरी लहर से पहले प्राथमिक स्वास्थ्य  प्रणाली को सक्षम करना यह लक्ष्य जिला प्रशासन का है।  पहली एवं दूसरी लहर में कोरोनावायरस पर नियंत्रण रखने हेतु स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बड़ा कार्य किया है। अब तिसरी लहर से मुकाबला करने की तैयारी शुरू की गई है। इसकी पूर्वतयारी का रूप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर तैयारी की जा रही है। ग्रामीण परिसर में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तैयार रहने का तथा कोवीड  टीका करण ज्यादा से ज्यादा लोगों का करने की अपील की गई इस कार्यक्रम में सरकारी वैद्यकीय महाविद्यालय, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल तथा सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों में से चुनिंदा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया कोविड-19 से ज्यादा लोगों को बुलाया नहीं गया था। हालांकि जो स्वास्थ्य कर्मचारी बचे हैं उनका भी हर तहसील के  स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर  सम्मानित किया जाएगा ऐसा आयोजकों ने स्पष्ट किया। इस कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रकाश गवली एवं संचालन सचिन उनवणे ने किया।

Post a Comment

0 Comments

close