अकोला को मिली प्रथम महिला जिलाधिकारी..!
जिलाधिकारी नीमा अरोरा ने संभाला ने पदभार
अकोला :- राज्य सरकार द्वारा आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं जिसमें अकोला जिलाधिकारी का तबादला मनपा आयुक्तत के रूप में किया वह मनपा आयुक्त नीमा अरोरा इन अकोला जिलाधिकारी के रूप में तबादला किया गया है। इस संबंध में मंगलवार की देर रात राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि, अकोला के जिलाधिकारी जीतेंद्र पापलकर का तबादला अकोला के ही महानगर पालिका आयुक्त पद पर किया गया है. इसी तरह अकोला मनपा की आयुक्त नीमा अरोरा का तबादला अकोला के ही जिलाधिकारी पद पर किया गया था। आज गुरुवार को जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर ने अपना पदभार नवनियुक्त जिलाधिकारी नीमा अरोरा को सौपा बैच 2014 की आईएएस नीमा अरोरा को 74 सालों के इतिहास में अकोला में पहली महिला जिलाधिकारी होने का गौरव मिला है। इससे पहले 1948 में पहले कलेक्टर मोइनुद्दीन से लेकर अब तक 45 जिलाधिकारी अकोला को मिले हैं जिसमें नीमा अरोरा यह महिला जिलाधिकारी प्रथम ही अकोला को मिली है इसके पहले के सभी जिला अधिकारी पुरुष वर्ग से ही रहे हैं। पूर्व मनपा आयुक्त नीमा अरोरा ने जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर से अकोला जिला अधिकारी का पदभार संभाला है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर ने मनपा आयुक्त का पद स्वीकारने से इनकार कर दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार जैसे ही उन्हें मनाप आयुक्त पद पर तबादला हुआ था वैसे ही उन्होंने रातों-रात मुंबई की ओर अपना रूप करके आला अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की थी वह अकोला मनापा छोड़ उन्हें कहीं भी पद दिया जाए ऐसी उन्होंने उनके समक्ष मांग रखी थी। पदभार संभालने में 1 दिन देरी के बाद से आज जिलाधिकारी ने नीमा अरोरा अपना पदभार संभाल लिया है। अब जिलाधिकारी नीमाा अरोरा से अकोला वासियों को कई आशाएं एवं उम्मीदें निर्माण हुई है।
0 Comments