इंटक का जिलाधिकारी कार्यालय के सामने महगाई के विरोध मे आंदोलन
अकोला : देश में दिनो दिन बढ रही पेट्रोलजन्य पदार्थ एव जीवनाश्यक वस्तूओ की बढोत्तरी के निषेध मे महाराष्ट्र प्रदेश व जिला इंटक की ओरसे आज दि.१६ जुलै को दोप. ३ बजे. स्थानिय जिलाधिकारी कार्यालय परिसर मे एक दिवशीय धरना आंदोलन आयोजीत किया है.केंद्र मे सत्तारूढ भाजप सरकारने जीवनाश्यक वस्तूये एव पेट्रोलजन्य पदार्थ मे बेहताशा वृध्दी की हैं,जिससे महगाई आसमान पर पहुची हैं.भीषण महगाई से सामान्य नागरीको का आर्थिक बजट बिघड गया है.एक तरफ कोरोना संकट तो दुसरी तरफ महगाई से आत्महत्या करने का समय आया है. देश में इस भाववाढ व एव महागाई संदर्भ मे अनेक सामाजिक, राजकीय संघटन,पक्ष जगह जगह आंदोलन कर रहे हैं. मात्र केंद्र सरकार इस संदर्भ मे कुछ भी नहीं कर रही है.केंद्र शासन के इस जहाल धोरण का प्रदेश इंटक की ओरसे जाहिर निषेध के रूप में आज धरना आंदोलने आयोजीत किया है.प्रदेश काँग्रेस के अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले के आदेश से, प्रदेश इंटक के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायकजयप्रकाश छाजेड के मार्गदर्शन तथा प्रदेश इंटक सचीव व जिला इंटक के अध्यक्ष प्रदिप वखारीया के नेतृत्व मे आयोजित इस धरना आंदोलन मे जिला काँग्रेस कमिटी अध्यक्ष हिदायत पटेल,महानगर काँग्रेस कमिटी अध्यक्ष बबनराव चौधरी,पूर्व मंत्री सुधाकरराव गणगणे,पूर्व मंत्री अजहर हुसेन,पूर्व मंत्री रामदास बोडखे,पू.विधायक नतिकोद्दिन खतिब,पू.विधायक लक्ष्णमराव तायडे,विरोधी पक्षनेता साजीदखान पठाण,मदन भरगड,अविनाश देशमुख समेत युवक काँग्रेस,एनएसयुआय.,सेवादल,महिला आघाडी,अनुसूचित जाती विभाग,अल्पसंख्यांक सेल, महिला इंटक,युवा इंटक आदी के अध्यक्ष तथा पदाधिकारीयों को निमंत्रीत किया गया है.काँग्रेस के समस्त पदाधिकारी,नगरसेवक, सेल पदाधिकारी व नागरिक वर्ग ने इस एक दिवशीय आंदोलन मे समिल्लित होने का आवाहन महानगर इंटक के शैलेष सुर्यवंशी,पी.बी.भातकूले,अनूप खरारे,राहूल थोंटागे,भूषण कारंजकर,नितीन पाटील,सुमत आवळे, विशाल जाधव,राशिदभाई एम.आर.शूवाले,इसरारभाई, अकबरभाई आदीं ने किया.
0 Comments