Header Ads Widget

पेट्रोल डीजल के दामों के खिलाफ अकोला काँग्रेस का सायकल मार्च

पेट्रोल डीजल के दामों के खिलाफ अकोला काँग्रेस का सायकल मार्च
अकोला- केंद्र सरकार ने पेट्रोल,डिझेल,गॅस के दामो मे कि हुयी बेतहाशा व्रुद्धि व बढती हुयी महंगाई के विरोध मे अकोला महानगर् काँग्रेस द्वारा आज स्वराज्य भवन से जिलाधिकारी कार्यलय तक सायकल मार्च निकाला गया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बबनराव चौधरी के नेतृत्व मे निकाले गए इस सायकल मार्च मे मनपा विपक्ष नेता साजिद खान पठान , मदन भरगड ,प्रदीप वखारिया, कपिल रावदेव , आकाश कवडे, प्रकाश तायडे , रमाकांत खेतान , डॉ सुभाशचंद्र कोरपे , आकाश सायखेडे , अफरोज खान लोधि , पार्षद मो इरफान, पराग कांबले , रवी शिंदे , आदी के साथ काँग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
यह सायकल मार्च स्वराज्य भवन से निकलकर गांधी रोड, मनपा चौक, प.स रोड, जिप रोड होते हुये जिलाधिकारी कार्यलय पहुचा वहा केंद्र सरकार  के विरोध मे नारे बाजी कि गयी। बढती हुयी इंधन के दाम व बढती हुयी महंगाई ने लोगो का जिना दुश्वार कर दिया है , मोदी सरकार केवल घोषना ना करते हुये महंगाई पर लगाम लगाये ऐसी मांग काँग्रेस नेताओ द्वारा जिलधिकारी को एक निवेदन देकर कि गयी।

Post a Comment

0 Comments

close