धाराशाई हो गया विशाल टोल नाका, देखें वीडियो
वाशिम- शहर व आसपास के परिसर में धीमी बारिश शुरु थी इस दौरान तेज रफ्तार हवाऐं छुटी और कुछ पल में विशाल स्वरूप में बनाया गया टोल नाका धाराशाई हो गया। यह घटना वाशिम शहर के समीप वाशिम हिंगोली राष्ट्रीय महामार्ग पर घटी। यह घटना आज 30 सितंबर की दोपहर 4:30 बजे शाम में होने जानकारी प्राप्त हुई है। गनीमत रही के जिस वक्त यह विशाल टोल नाका धराशाई हुआ उस वक्त वहां पर कोई भी वाहन नहीं थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आपको बता दें कि वाशिम शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित तोड़गाव के समीप राष्ट्रीय महामार्ग पर एक ही समय 8 वाहन निकल सके ऐसा विशाल टोला का बनाया गया है।
जिस पर लाखों रुपए खर्च किए गए हैं। किंतु वह एक बारिश भी संभाल नहीं पाया और तेज हवाओं में धराशाई हो गया। इससे पता चलता है कि यह कितने हल्के दर्जे में यह टोल नाके का निर्माण कार्य किया गया है जो तेज हवा भी नहीं संभाल पाया खास बात तो यह रही कि इसमें किसी भी प्रकार की जीवित हानि नहीं हुई है हालांकि यह मार्ग हमेशा व्यस्त रहता है हिंगोली नांदेड़ हैदराबाद की ओर जाने वाली गाड़ियां यहीं से गुजरती है हालांकि इसमें अंदर रहने वाले कर्मचारियों को वहां के खेत में काम कर रहे किसानों व नागरिकों की मदद से सकुशल बाहर निकाला गया किंतु कर्मचारी यह दहशत में आ गए थे।
0 Comments