Header Ads Widget

घर के आंगन में लगाए 15 गांजे के पेड....! विशेष पथक कि बड़ी कार्रवाई

घर के आंगन में लगाए 15 गांजे के पेड
विशेष पथक कि बड़ी कार्रवाई
पातुर: हाल ही में कुछ दिनों पहले ऐसे ही एक  घर मे गांजे का पौधा लगाने का मामला सामने आया था जो सभी और चर्चा का विषय बन गया था। अब दूसरी बार फिर ऐसे ही एक घर के आंगन में लगाए गए गांजे के करीब 15 पौधों को विशेष पथक द्वारा जप्त किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित इस इस पथक को मिली जानकारी के अनुसार पातूर ईदगाह के सामने रहने वाले शेख कयूम शेख करीम अपने घर में नशीला गांजे के पौधे लगाकर उसकी देखभाल करके ग्राहकों का उसकी  बिक्री कर रहा है।


 इस जानकारी के आधार पर छापामार कार्रवाई की गई तो उनके घर के पिछले हिस्से मे आंगन से 13 फुट लंबाई रहने वाले 15 नग गांजे के पेड़ जिनका वजन 22 किलो कीमत अंदाजन ₹1 लाख 5 हजार के गांजा का मुद्दा माल मिलने से आरोपी शेख कयूम  शेख करीम निवासी भीम नगर पातूर के खिलाफ पुलिस स्टेशन पातूर में एनडीपीएस की कलम 20b अनुसार अपराध दर्ज किया गया है यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक विलास पाटील एवं उनके विशेष पथक ने पातूर में दोपहर 3:00 बजे अंजाम दी।

Post a Comment

0 Comments

close