Header Ads Widget

51 foot Ravana burning in Akola: अकोला में 51 फुट के रावण का दहन

51 foot Ravana burning in Akola: अकोला में 51 फुट के रावण का दहन
अकोला- कहा जाता है कि विजयदशमी यानी सत्य की असत्य पर  जीत इस दिन राम ने रावण का वध करके सत्य पर विजय हासिल किया था। विजयलक्ष्मी यह दिन भारत देश में रावण रूपी पुतले का दहन करके मनाया जाता है। अकोला शहर में इस बार 51 फूट के  रावण का दहन किया गया। इसमें खास बात यह रही कि रावण को अकोला ही नहीं पूरे विदर्भ में पहली बार रिमोट कंट्रोल के माध्यम से दहन किया गया।


 रिमोट कंट्रोल के माध्यम से किया गया दहन यह विधायक रणधीर सावरकर के हाथों हुआ। इस रावण दहन कार्यक्रम मे अथक प्रयास तापड़िया नगर के युवा शक्ति नव दुर्गा मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया। उसी तरह कानून व्यवस्था कायम रहने हेतु रामदासपेठ पुलिस का भी तगड़ा बंदोबस्त था।

Post a Comment

0 Comments

close