जनता भाजी बाजार को हटाने का षडयंत्र....! 
महात्मा फुले जनता बाजार संघर्ष समिति ने पत्र परिषद ने दी जानकारी
अकोला- अकोला शहर के मध्यवर्ती परिसर में अनेक वर्षो से स्थापित जनता भाजी बाजार हो उठाने का षडयंत्र भाजप सरकार कर रही है। इससे बाजार में व्यवसाय करनेवाले शेकडो व्यवसायिकोपर रोजगार का संकट निर्माण हुआ है। शासन,प्रशासन के इस रवय्ये के विरोध में दिनांक 7 अकटुंबर को जनता बाजार संपूर्णतया बंद रहेगा ऐसी घोषणा महात्मा फुले जनता बाजार संघर्ष समिती के अध्यक्ष हाजी सज्जाद हुसेन ने की। सोमवार को स्थानीय शासकीय विश्रामगृह मे महात्मा फुले जनता बाजार संघर्ष समिती की पत्रकार परिषद मे उन्होने इस आंदोलन की जानकारी दी. मनपा प्रशासन ने विकास के नाम पर जनता बाजार मे व्यवसाय कर रहे व्यावसायिको को बाहर कर वहा आलिशान मॉल बनाने की योजना कार्यान्वित की हैं.इस निर्णय के विरोध मे व्यवसायिको ने शासन से गुहार लगायी थी.इस संदर्भ मे पिछले महाविकास आघाडी सरकारने इस निर्णय को रोककर इस निर्णय को स्थगिती दी थी.अब भाजप सरकार राज्य मे सत्तारूढ होने पर विधायक रणधीर सावरकर ने  उपमुख्यमंत्री फडणवीस को पत्र लिखकर इस स्थगनादेश को निरस्त करने की मांग की हैं.प्रस्तुत जगह का मूल्यांकन सन 2018 के बाजार मूल्य नुसार 137 करोड के उपर हैं।जब कि, राजकीय सत्ताधीशो ने यह मुल्य केवल 26 करोड दर्शाकर शासन को 111 करोड का चुना लगाया जा रहा हैं, ऐसा आरोप पत्रकार परिषद मे किया गया.
व्यावसायिको के रक्षण हेतू इस मंच की ओरसे दि 6 अकटुंबर को जिलधिकारी कार्यालय समीप आंदोलन कर दि 7 को बाजार संपूर्ण बंद रखकर आंदोलन किया जायेगा. इसमे सभी ने समिल्लीत होने आवाहन किया.इस पत्रकार परिषद मे महात्मा फुले जनता बाजार संघर्ष समिती के उपाध्यक्ष पंकज मणियार,हाजी सय्यद उमर सय्यद बाला, सचिव तसवर पटेल,कोषाध्यक्ष निलेश चिरणीया, सहसचिव अनिल चंदवानी,सलाहकार प्रदीप वखारिया,विजय तिवारी, पंकज शिवाल,सदस्यगण मनोहरराव सोनटक्के,अरिफ खान,प्रकाश बालचंदानी, सतीश पाटील, जितेंद्र अग्रवाल,मो  अरशद खान,मिर्झा जागीर बेग,गजानन दांडगे,शैलेश गावंडे,शैलेश राठोड, अनिल चंदवानी, रवी वाधवानी आदी उपस्थित थे।