Header Ads Widget

Akola Premier League cricket tournament season-3, अकोला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगीता सीझन तीन की तयारी शुरू

Akola Premier League cricket tournament season-3

अकोला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगीता सीझन तीन की तयारी शुरू

ग्रामीण परिसर की भी टीम होगी समिल्लीत
अकोला-विगत दो वर्ष से महानगर के क्रिकेट प्रेमियो के लिये सफलतापूर्वक क्रिकेट प्रतियोगीताओ का आयोजन करनेवाले पूर्व नगरसेवक मूनकीर खान की अगुवाई मे महानगर मे अकोला प्रीमियर लीग अर्थात एपीएल क्रिकेट प्रतियोगीता सीझन तीन का आयोजन किया गया हैं.पहले दो सीज़न में एपीएल मे 8 टीमों के बीच टूर्नामेंट लिया गया था.अब इस टूर्नामेंट की सफलता,खिलाड़ियों और टीमों की भावनाओं का आदर करते हुए आयोजन समिती ने इसमे क्रिकेट टीमो की संख्या बढ़ाकर दस करने का निर्णय लिया है.जिसमें नववी टीम वाडेगाव ग्रामीण की शेख वाहिद कुरेशी की रहेगी.एवं दसवी टीम जिले मे से रखी जायेगी.

ग्रामीण अंचल मे भी क्रिकेट खिलाडी निर्माण हो एवं युवको मे इसकी चाह बढे इस उद्देश से ग्रामीण टीमो को प्रोत्साहन देकर उन्हे खेलने का मौका दिया जा रहा हैं. क्रिकेट टीमो ने इस का लाभ लेकर एक टीम का संचालक बनने का आवाहन किया गया.एपीएल मे टीम संचालक बनने के लिये टीम चयन लॉटरी पध्दती से किया जायेगा.इस मे नाम पंजीयन की अंतिम तिथी शनिवार दि 8 अक्तूंबर के साय 5 बजे तक रखी गयी हैं.अधिक जानकारी हेतू गेलेक्सि जीम, शास्त्री स्टेडियम पर नित्य साय 5 से 7 बजे तक आयोजन समिती के प्रमुख मुनकिर खान मो न 9545 504611,अनुराग झुनझुनवाला  9422643969 से संपर्क करने का आवाहन किया गया हैं.

Post a Comment

0 Comments

close