Akola Washim Bypass death of 10-year-old boy, MLA Savarkar on the spot: 10 वर्षीय बालक की मौत के बाद विधायक सावरकर ने मौके पर दी भेट
दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस प्रशासन को योग्य उपायोजना करने के निर्देश
अकोला- शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भाजपा के विधायक सावरकर ने पुलिस प्रशासन से मिलकर इस पर योग्य उपायोजना करने की सूचना दी। जिसमें उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था व्यवस्थित की जाए। दुर्घटना ना घटे इसके लिए ध्यान दिया जाए। अकोला वाशिम बायापास, टावर चौक, अशोक वाटिका चौक में कर्मचारियों की व्यवस्था ड्यूटी के संदर्भ में ध्यान केंद्रित करके भविष्य में इस प्रकार की घटना ना घटने की सूचना देने के निर्देश विधायक सावरकर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राऊत मैडम से मिलकर दीए। ट्रैफिक के प्रमुख रिंगणे इन्हें इस संदर्भ में प्रत्यक्ष मिलकर सूचना दी।
वाशिम बाईपास परिसर में दर्दनाक हादसे में एक नन्हें बालक की जान चली गई। घटना की जानकारी विधायक सावरकर को मिलते ही उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा अशोक वाटिका नाका, लग्जरी स्टैंड, वाशिम नाका, महाराज अग्रसेन चौक, बस स्टैंड, नेहरू पार्क इन परिसरों पर ध्यान केंद्रित करने की सूचना यातायात विभाग को दी जाए उसी तरह कर्मचारियों को कर्तव्य का पालन करके ट्रैफिक व्यवस्था तथा उसकी गति की ओर ध्यान दें। ऐसी सूचनाएं विधायक सावरकर ने दी। इस संदर्भ में मुहिम शुरू की गई है एवं भविष्य में ऐसी घटना ना घटे इसकी खबरदारी ली जाएंगी। ऐसा आश्वासन पुलिस प्रशासन द्वारा दिया गया है। इस वक्त विधायक सावरकर के साथ माधव मानकर, अक्षय जोशी, दिलीप मिश्रा, अमोल गोगे, हेमंत शर्मा, अमोल गीते, मंगेश सावरकर, विजय ठाकुर, अमोल महाकाल, विजय चौधरी, आदि उपस्थित थे। वाशिम बायापास में आज हुए एक 10 वर्षीय बालक की अज्ञान वाहन की धड़क से मौत के संदर्भ में अप्पर पुलिस अधीक्षक मोनिका राऊत की भेट लेकर स्थानीय बायपास चौक के आसपास परिसर में अवैध रूप से चलने वाले गैरेज पर कार्रवाई करके इन संबंधित को 8 दिनों की परिस्थिति में सुधारने के निर्देश दिए इस वक्त यातायात इंचार्ज पी आई किंनगे ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
0 Comments