Header Ads Widget

अज्ञात वाहन की धड़क से 10 वर्षीय बालक की मौत

अज्ञात वाहन की धड़क से 10 वर्षीय बालक की मौत
अकोला- पुराना शहर पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले  वाशिम बायपास  के अहमद कॉलोनी के सामने एक अज्ञात वाहन द्वारा जोरदार धड़क देने से एक 10 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बालक का नाम शेख अलफराज शेख जिगर होने का सामने आया है। घटना की जानकारी पुराना शहर पुलिस स्टेशन को मिलते ही पुलिस स्टेशन के थानेदार सेवानंद वानखेडे घटनास्थल पर पहुंचे एवं पंचनामा कर उत्तरीय जांच के लिए बालक के शव को जिला सरकारी अस्पताल में भेजा गया। 
अज्ञात वाहन द्वारा बालक को जोरदार  टक्कर देने के बाद बालक की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा बालक की मौत होने के बाद भी कई देर उसका मृतदेह वहीं पर पडा रहा  जैसे ही स्थानीय नागरिकों को जानकारी पता चली उन्होंने इसकी जानकारी पुराना शहर थाना को दी। मामले की गंभीरता को देख तथा परिसर में हुई गर्दी को कम करने के लिए पुराना शहर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
अज्ञात वाहन का अब तक पता नहीं चल पाया है आगे की जांच पुलिस कर रही है। घटना के बाद उसके परिवार वालों को गहरा सदमा बैठा है तथा शोक की लहर फैल गई है।

Post a Comment

0 Comments

close