Akola Nationalist Congress celebrated traitor day..अकोला राष्ट्रवादी कांग्रेस ने मनाया गद्दार दिवस..!
शिंदे फडणवीस सरकार को 1 वर्ष पूरा होने पर किया विरोध
अकोला-महाविकास आघाडी सरकार को तोड़कर शिवसेना के बागी विधायकों को लेकर शिंदे गुट राज्य की बीजेपी सरकार से जा मिला था जिसके कारण महा विकास आघाडी को अपनी सत्ता गंवानी पड़ी थी बीजेपी शिंदे गुट ने मिलकर राज्य में अपनी सरकार बना ली थी जिसे 1 वर्ष पूरा होने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस अकोला ग्रामीण द्वारा गद्दार दिवस मना कर आंदोलन किया गया। अकोला राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा संग्राम गावंडे के नेतृत्व में 20 जून गद्दार दिवस के रूप में मनाया गया इस वक्त शिंदे फड़नवीस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा विभिन्न बैनर लगाकर सरकार का विरोध किया गया। यह आंदोलन बस स्थानक के धींगरा चौक परिसर में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में राष्ट्रवादी कांग्रेस के पुरुष तथा महिला पदाधिकारियों की उपस्थिति थी। उसी तरह पुलिस का भी तगड़ा बंदोबस्त था। यह आंदोलन महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी काँग्रेस के अध्यक्ष आ. जयंतरावजी पाटील के आवाहन पर राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी अकोला जिल्हा (ग्रामीण) अध्यक्ष संग्राम गांवडे के नेतृत्व मे खोके सरकार का निषेद करके गद्दार दिवस मनाया गया इस वक्त राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वरिष्ठ नेता प्रा. विश्वनाथ कांबळे, प्रा. विजय
उजवणे, जिल्हा महासचिव आनंद वानखडे, विद्याताई अंभोरे, जिल्हा उपाध्यक्ष परिमल लहाने,डॉ.तेजराव नाराजे, शामराव वाहूरवाघ, जि प सदस्य विशाल गावंडे, माजी नगरसेवक पंकज गावंडे, करन दौड, सुनील महल्ले, शिवाजी पटोकार, गजानन भटकर, अश्वजीत शिरसाठ, अक्षय भगेवार, सै. अन्सार अली, शंकर कंकाळ, बाळासाहेब घुमरे, संतोष मुळे, सौ .सुषमाताई कावरे, सौ दीपमालाताई खाडे, कु. मेघा पाचपोर, सौ. कोकिळाताई डाबेराव, वंदनाताई चव्हाण, अरुण कडू,शाम कोहर, किशोर राजूरकर, प्रकाश सोनोने, निलेश गुडदे, राहुल खेडकर, अजय सावरकर ,अमोल वलिवकर ,अभिजीत टाले, वैभव बानूवाकोडे, सुरज इंगळे, रोहन हर्षलकर अभी नरवाडे ओम सहिरिषे इनकी उपस्थिति थी।
0 Comments