अकोला के पालक मंत्री जिम्मेदारी से भाग रहे दूर
शिवसेना उद्धव गुट को ज्ञापन देने से रोका,पत्रकार परिषद ने दी जानकारी
अकोला- अकोला में रविवार को भाजपा की विशाल जनसभा आयोजित की गई थी जिन्हें संबोधित करने के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा अकोला जिला के पालक मंत्री देवेंद्र फडणवीस यह भी शाम के समय अकोला आए हुए थे। इसी के चलते शिवसेना उद्धव गुट के महानगर अध्यक्ष राजेश मिश्रा द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ उप मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन देने के लिए निकले तो उन्हें पुलिस ने बीच रास्ते में ही डिटेन कर लिया जिसको लेकर उन्होंने संबंधित प्रशासन तथा उप मुख्यमंत्री तथा अकोला जिले के पालक मंत्री के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की और उन्होंने कहा कि पालक मंत्री अपनी जिम्मेदारी से दूर भाग रहे हैं। कुछ दिनों में बड़ी बड़ी घटनाएं हुई है किंतु उन्हें इन घटनाओं से कुछ लेना-देना ही नहीं होने का दिखाई दे रहा है ऐसा उन्होंने पत्रकार परिषद में बताया। आगे बोलते हुए कहा कि हमने जो ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपने वाले थे उसमें महिलाएं तथा स्थानीय नागरिक थे और हम यह शांतिप्रिय रास्ते से अशोक वाटिका के समीप उपमुख्यमंत्री साहब को सपने वाले थे इसमें हमने यह डिमांड की थी कि विलास गायकवाड परिवार उनकी पत्नी बच्चों का 4 लाख में गुजारा जिंदगी भर नहीं हो सकता उन्हें आशा सेविका आंगनवाड़ी सेविका जैसे कोई पद पर नियुक्त किया जाए उसी तरह दंगे जिन लोगों का नुकसान हुआ है उन्हें भी आर्थिक मदद की जाए पुराना शहर परिसर में संवेदनशील परिसरों में पुलिस चौकी का निर्माण किया जाए।
इन्हीं मांगों को लेकर वह निवेदन देने के लिए निकले ही थे कि मानव शोरूम के सामने पुलिस द्वारा उन्हें रोक लिया गया। जिसको लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की है और कहा है कि उप मुख्यमंत्री तथा अकोला जिले के पालक मंत्री यह अकोला की ओर कब ध्यान देंगे तथा नागरिकों को निर्माण होने वाली समस्याएं कब दूर करेंगे यह सबसे बड़ा चिंता का विषय बना हुआ है। पत्रकार परिषद में शिवसेना उद्धव गुटके राजेश मिश्रा समेत शिवसेना के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी।
0 Comments