Header Ads Widget

Even after passing of 24 hours, no clue of Giyan was found:24 घंटे बीतने के बाद भी जियान का नहीं मिला कुछ सुराग

Even after passing of 24 hours, no clue of Giyan was found:24 घंटे बीतने के बाद भी जियान का नहीं मिला कुछ सुराग

अकोला- कल शाम हुई मूसलाधार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर थे। उसी तरह नालो की योग्य रूप से साफ सफाई नहीं होने से नालों का पानी सड़कों पर आ रहा था। ऐसी ही एक घटना खैर मोहम्मद प्लाट में घटी जहां पर नाले का पानी सड़क पर आने के कारण एक बालक को अपनी जान गवानी पड़ी। आपको बता दें कि कुछ बच्चे खेल रहे थे तब अचानक एक बच्चे की चप्पल नाले में चली गई तो वह उसे निकालने का प्रयास करने लगा किंतु सड़क और नाला एक साथ मिलने के कारण वह सीधे नाले में जा गिरा। तबसे बालक का कुछ पता नहीं चल पाया है
हालांकि आपत्कालीन पथक तथा वंदे मातरम पथक को भी पाचरन किया गया है। वह देर रात से सर्च अभियान में लगा हुआ था किंतु बालक को रात में खोजने में बारिश के कारण बाधाएं निर्माण हो रही थी। फिर सुबह 6:00 बजे से बच्चे की तलाश मे रेस्क्यू पथक लगा हुआ हैं किंतु उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। नागरिकों का कहना है कि अगर प्रशासन द्वारा समय रहते नालों की ठीक रूप से साफ सफाई की जाती तो बालक इस प्रकार नाले में ना बहां होता। इसमें महानगरपालिका की साफ-साफ लापरवाही होने का दिखाई दे रहा है । 
हम नागरिकों से आह्वान करते हैं कि बारिश के समय अगर नदी नालों उफान पर हो तथा पानी पलकों पर आया हुआ  हो तो अपने बच्चों को बाहर निकलने ना दे। संभव हो तो बारिश में बच्चों को अपने घरों में ही रखें। आज इस बालक के साथ हादसा हुआ है कल आपके साथ भी हो सकता है। क्योंकि मनपा प्रशासन को आपकी एवं आपके बच्चों की जान से कुछ लेना-देना नहीं होने का साफ दिखाई दे रहा है।

Post a Comment

0 Comments

close