Heavy rains in Akola city, water entered the houses of citizens:अकोला शहर में धुआंधार बारिश,नागरिकों के घरों में घुसा पानी
अकोला- अकोला शहर में मौसम विभाग द्वारा दर्शाए गए अनुसार लगातार रात भर से बारिश धुआंधार शुरू है। जिस का सिलसिला अभी दोपहर 2:00 बजे तक जैसे कि वैसे ही है। शहर के अधिकांश हिस्सों में पानी भर गया है नागरिकों को आवागमन के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की सड़कें जलमग्न हो गई है। जिला प्रशासन ने शहर में सतर्कता का इशारा भी दिया है।
लगातार जारी बारिश से निचले इलाकों में पानी घुसने का सिलसिला लगातार जारी है। शहर के प्रभाग क्रमांक 1 नायगांव परिसर में लगातार बारिश के कारण कई घरों में पानी घुस गया है। नागरिक अपने घरों का पानी स्वयं निकाल रहे हैं। तो किसी के दुकानों में पानी घुस गया है।
अकोला में चारों ओर पानी ने कहर बरपाया हुआ है। नायगाव परिसर में प्रवेश करने के लिए रहने वाली एक में रेलवे मोरी आधे से ज्यादा पानी के कारण भर गई है जिसके चलते नागरिक अपनी जान हथेली पर रखकर आवागमन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रेलवे मोरी में पानी भर जाने के कारण नागरिक ऊपर से जाने वाली नागपुर मुंबई रेलवे मार्ग का उपयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
उसी तरह नायगांव संजय नगर परिसर में लगातार बारिश के कारण बीच से बहने वाला नाला उफान पर है एवं नाले का पानी घरों में घुस रहा है। उसी तरह खैर मोहम्मद प्लाट अकोट फाइल आदि परिसरों में भी नालों का पानी नागरिकों के घरों में घुसने की जानकारी प्राप्त हो रही है। नागरिकों से प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि अगर नदी नाले उफान पर हो तो वह पार करने की कोशिश ना करें। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा 24 जुलाई तक शहर में बारिश की संभावना दर्शाई गई थी।

0 Comments