Akola Humayun Football Club defeated Jameel Sporting of Hingoli in football tournament:फुटबॉल टूर्नामेंट में हुमायूं फुटबॉल क्लब ने हिंगोली के जमील स्पोर्टिंग को हराया
अकोला- 7 ए साइट अकोला सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट 2023 बड़े ही उत्साह के साथ लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तथा अपने खेल का प्रदर्शन दिखाया। इस दौरान एक से एक रोमांचक मैच देखने को मिले। इस टूर्नामेंट में एक टीम ऐसी थी जिसने पहली बार बार टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया। जिसका नाम हुमायूं फुटबॉल क्लब था। जो सभी टीमों को मात देते हुए फाइनल तक पहुंची तथा फाइनल पर कब्जा किया।
इस टूर्नामेंट का आयोजन चांद खान इस्माइल खान, करीम खान दूल्हे खान, जाकिर खान मुशीर खान पटेल, इलियास खान इस्माइल खान, मोहम्मद नावेद, तौसीफ खान वसीम बैग, अब्दुल अज़ीज़, अब्दुल रज़्ज़ाक़ खान, अब्दुल रहमान खान द्वारा किया गया था जिसका फाइनल मैच शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिसमें जमील स्पोर्टिंग हिंगोली बनाम हुमायूं रोड फुटबॉल क्लब बेदपुरा अकोला के बीच खेला गया। इस मुकाबले में हुमायूं फुटबॉल क्लब ने जमील इस 14 को दो एक से हराकर स्पोर्टिंग को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस लिंक में पहली बार हुमायूं फुटबॉल क्लब ने भाग लिया था और लिंग की ट्रॉफी अपने नाम की। हुमायूं फुटबॉल क्लब की ओर से पहला गोल गुफरान खान करीम खान ने किया दूसरा गोल सैफ अली ने किया।
फीर जमील स्पोर्टिंग को फील्ड में पेनल्टी मिला जिसे जमीर स्पोर्टिंग के खिलाड़ी शेख खिजर ने गोल में तब्दील किया इस हुमायूं फुटबॉल क्लब जिसने शानदार जीत हासिल की इसके ओनर शादाब अहमद खान, अब्दुल ओसामा चाऊस, अब्दुल रहमान और सभी सहयोगी अब्दुल सलाम, तबरेज खान, नावेद खान, फरदीन खान, मोहम्मद शाहिद सभी का टीम में बढ़-चढ़कर योगदान रहा। इस तरह हुमायूं फुटबॉल क्लब की जीत की खुशी में टीम के ओनर शादाब अहमद खान, अब्दुल ओसामा, अब्दुल रहमान ने टीम के सभी खिलाड़ियों की शानदार प्रदर्शन पर उनकी सराहना करते हुए उनका आभार माना।
0 Comments