Header Ads Widget

SOP issued by Akola district administration for Kavad Yatra:कावड़ यात्रा के लिए जिला प्रशासन द्वारा एसओपी किया गया जारी...जानिए कौन से अधिकारीयो को क्या मिली जिम्मेदारीयां

SOP issued by Akola district administration for Kavad Yatra:कावड़ यात्रा के लिए जिला प्रशासन द्वारा एसओपी किया गया जारी

जानिए कौन से अधिकारीयो को क्या मिली जिम्मेदारीयां
अकोला- श्रावण माह की चौथे सोमवार को बड़े प्रमाण पर आयोजित कावड़ महोत्सव एवं पालकी यात्रा  को ध्यान में रखते हुए तथा उत्सव शांतता में संपन्न करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रमाणित कार्य पद्धति (एसओपी) निश्चित की गई है तथा विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। 

जिलाधिकारी अजीत कुंभार ने इस संबंध के आदेश पारित किए हैं। कावड़ पालकी उत्सव के अवसर पर अकोला शहर में एवं जुलूस मार्ग पर उप विभागीय दंडाधिकारी डॉक्टर शरद जावले इन्हें इंसिडेंट कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया है।


गांधीग्राम में पूर्ण नदी के पुल पर लाइटिंग की व्यवस्था, आपातपा चौक में वॉच टावर, मंदिर परिसर में बास की बेरीकेट्स,  पालकी मार्ग पर सभी उपहारगृह, तात्पुरते स्वरूप में बनाए गए खाद्यान्न की जांच जुलूस मार्ग पर अधिकारी एवं कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में पथक नियुक्ति आदि के लिये डेप्युटी इंसिडेंट कमांडर के रूप में महानगर पालिका उपयुक्त गीता वंजारी इन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सभी भक्तों को स्वच्छ एवं शुद्ध जलापूर्ति, सड़क की मरम्मत आवश्यक स्थान पर मोबाइल स्वच्छता गृह, सड़क सफाई, अतिक्रमण निकालना, दमकल व्यवस्था, क्रेन, वैद्यकीय पथक, संवेदनशील परिसर में चौको में सीसीटीवी आदि व्यवस्था करने के आदेश है।

गांधीग्राम में पूर्णा नदी पर घाट एवं पुल के टूटे हुए बैरिकेड की मरम्मत घाट पर स्वच्छता पार्किंग व्यवस्था पूर्णा नदी किनारे से राजराजेश्वर मंदिर तक सड़क संबंधी समस्या दूर करना उनकी मरम्मत जलापूर्ति टैंकर के ठिकान पर कीचड़ ना हो इसके लिए मुरम डालना, जगह व्यवस्थित करना, गांधीग्राम घाट पर अकोट से आने वाले कच्चा मार्ग पर मुरम डालकर रोलिंग, यातायात मार्ग के बाजू पर रिफ्लेक्टर, आपातापा चौक से पाचमोरी सड़क डिवाइडर की दुरुस्ती आदि जिम्मेदारीयां पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता कथलकर इन्हें सोपी गई है। जुलूस मार्ग पर वल्लभनगर फाटा के समीप टोल नाका है उसे निकालने हेतु कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं।

महिला कावड़ सुरक्षा की दृष्टिकोण से करवाई कानून व्यवस्था रखना यातायात नियंत्रण सड़क पर पेट्रोलिंग करना पालकी के साथ किमान दो स्पीकर लेकर जाने की अनुमति देना आवश्यक व ठिकान पर बेरीकेटिंग आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई नियंत्रण कक्ष 24 घंटे शुरू रखना, जुलूस मार्ग पर अति संविधानशील स्थानो पर अतिरिक्त पुलिस मनुष्य बल एवं बंदोबस्त, परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की जांच आदि जिम्मेदारीयो उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुभाष दूधगांवकर ,उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जयश्री दुतोंडे, तहसीलदार संतोष शिंदे आदि को सौंपी गई है।

मार्ग पर वैद्यकीय यह पथक एंबुलेंस दवाइयां की उपलब्धता आदि की विभिन्न जिम्मेदारीयां जिलाशल्य चिकित्सा डॉ तरंग तुषार वारे एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी को दी गई है।

कासली फाटा, उगवा फाटा, घुसर फाटा, भोड फाटा, प्रेशर पॉइंट में लाइट की व्यवस्था नियमित जलापूर्ति, हवा में झूलने वाले बिजली के तारो को हटाना, घाट पर प्रकाश की व्यवस्था की जिम्मेदारी  महावितरण के कार्यकारी अभियंता जयंत पैकीने ने वह अन्य अधिकारियों को सौंपी गई है।

गांधीग्राम में आपातकालीन पथक बोर्ड की व्यवस्था करना, नियंत्रण कक्ष 24 घंटे चालू रखना,कावड़ एवं पालकी उत्सव के बीच कायदा और सुव्यवस्था की स्थिति संभालने के लिए कार्यकारी दंडाधिकारी  एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उनके पथक गठित करना आदि जिम्मेदारीयां तहसीलदार संतोष शिंदे इन्हें सोपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

close