UBT protest against Shinde government to block the road on Akola big bridge:शिंदे सरकार के खिलाफ उबाठा का अकोला बड़े पुल पर रास्ता रोको आंदोलन
जालना में हुई घटना का किया गया विरोध
अकोला- जालना ज़िले के अंतरावली सराटी इस गांव में आरक्षण के संदर्भ में मराठा समाज का आमरण अनशन चल रहा था इस दौरान शिंदे सरकार द्वारा लाठी चार्ज किए जाने का आरोप करते हुए उद्धव ठाकरे गुट कज शिवसैनी को द्वारा अकोला शहर के बड़ा पुल परिसर में रास्ता रोको आंदोलन किया गया।
उद्धव ठाकरे जिस समय सरकार में थे उसे समय देवेंद्र फडणवीस द्वारा मराठा समाज को आरक्षण देने हेतु सरकार की पीछे लगे हुए थे किंतु अब शिंदे फडणवीस सरकार आने के बाद भी मराठा समाज पर आंदोलन के दौरान लाठी चार्ज किया गया जो लोकशाही को खत्म करके हुकुम शाही आरंभ होने का आरोप करते हुए उद्धव ठाकरे गुट के शहर प्रमुख राजेश मिश्रा के नेतृत्व में सिटी कोतवाली के सामने बड़े पुल पर रास्ता रोका आंदोलन किया गया।
0 Comments