Theft session begins in Murtijapur, cash worth Rs 2 lakh 50 thousand seized after breaking into office:मूर्तिजापुर में चोरी का सत्र शुरू, ऑफिस फोड़कर 2 लाख 50 हजार की नगदी पार
अकोला- पिछले कुछ दिनों से मूर्तिजापुर शहर पुलिस थाने की हद में चोरी का काफी प्रमाण बढ़ गया है. जिसके कारण व्यापारी और दुकानदार में भय व्याप्त हो गया है. मूर्तिजापुर शहर पुलिस द्वारा रात में ग्रस्त नहीं लगाई जा रही है जिसके कारण चोरों ने उत्पात मचा रखा है. रोजाना कहीं ना कहीं चोरी की घटना सामने आ रही है. मूर्ति जयपुर शहर पुलिस थाने की हद में आने वाले एमआईडीसी में कृष्ण ऑयल मिल का ऑफिस फोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.
इस घटना में चोरों ने दो लाख 50 हजार रुपए की नगदी सहित चांदी की मूर्ति चुरा ली. सुबह के समय जब कृष्ण तेल मिल के संचालक अपने कार्यालय पहुंचे तब उन्हें इस चोरी की घटना का पता चला.,, इसके बाद इस घटना की शिकायत मूर्तिजापुर शहर पुलिस थाने में की गई है. आगे की जांच पुलिस कर रही है.
0 Comments