Header Ads Widget

25 thousand reward for giving information about criminals: District Superintendent of Police presented the firing site under Ural Police Station:अपराधियों की जानकारी देने‌ पर 25 हजार इनाम :जिला पुलिस अधीक्षक की उरल पुलिस स्टेशन अंतर्गत फायरिंग स्थल को भेंट

25 thousand reward for giving information about criminals: District Superintendent of Police presented the firing site under Ural Police Station:अपराधियों की जानकारी देने‌ पर 25 हजार इनाम :जिला पुलिस अधीक्षक की उरल पुलिस स्टेशन अंतर्गत फायरिंग स्थल को भेंट

अकोला- 31 दिसंबर 2023 को पुलिस स्टेशन उरल अंतर्गत मांजरी फाटा से कंचनपुर मार्ग पर पेट्रोलिंग के दरमियान मोटरसाइकिल पर संदिग्ध व्यक्तियों का पुलिस ने पीछा किया तथा संबंधित संदिग्ध द्वारा पुलिस वाहन पर हथियार निकाल कर फायर किया गया। इस घटना से पुलिस स्टेशन उरल में कलम 353, 336,34 भादवीं के अनुसार सह कलम  3, 25 आर्म एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। इस अपराध से अब तक पर्दा फाश नहीं हुआ है। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे तथा बालापुर पुलिस स्टेशन की उपविभागीय पुलिस अधिकारी एएसपी गोकुल राज वह स्थानीय अपराध शाखा प्रमुख पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके उनके साथ पुलिस उप  निरीक्षक गोपाल जाधव, स्थानीय अपराध शाखा के कर्मचारी, उरल के थानेदार सहायक पुलिस निरीक्षक गोपाल ढोले इन्होंने घटना स्थल पर भेट दी इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को अपराध को सामने लाने की दृष्टिकोण से जांच में मार्गदर्शन किया। पुलिस स्टेशन द्वारा इस दौरान घोषित किया गया कि जो व्यक्ति घटना की संबंध में जानकारी देगा उसे ₹25000 का नकद इनाम घोषित किया गया है। जानकारी देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा अथवा प्रत्यक्ष जाकर स्थानीय अपराध शाखा अकोला पुलिस थाना उरल के थानेदार इनके पास भी जानकारी दे सकता है। अथवा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके 
 ९९२१०३८१११व पुलिस स्टेशन उरल के थानेदार गोपाल ढोले 
९६०४३६४४०६‌ इस मोबाइल क्रमांक पर संपर्क भी कर सकते हैं संपर्क करने वाले का नाम मोबाइल क्रमांक गोपनीय रखा जाएगा ऐसा पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया है।

Post a Comment

0 Comments

close