Akola police took out vehicle route march:अकोला पुलिस ने निकाला व्हीकल रूट मार्च
अकोला- जिले मे नए पुलिस अधीक्षक ने कमान संभालते ही पुलिस प्रशासन एक्टिव नजर आ रही है। जिसके चलते विभिन्न रूप से पेट्रोलिंग तथा रूट मार्च निकालकर नागरिकों की रक्षा के लिए पुलिस प्रशासन तैयार होने का दिखाई दे रहा है। हाल में जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पैदल रूट मार्च निकालकर शहर का गुंडाराज खत्म करने का संकेत दिया गया था। इसके बाद अब पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों से रूट मार्च निकाला गया जिसके माध्यम से शहर के प्रमुख चौकों से यह गुजरा। उसी तरह संवेदनशील परिसर, ट्यूशन क्लासेस, शाला, महाविद्यालय परिसर से यह रूट मार्च गुजरा। इस वक्त आला अधिकारियों समेत सभी पुलिस थानों के थानेदार के वाहन भी सायरन बजाते हुए गुजरे। कुछ दिनों पहले एक युवक की मामूली कारण को लेकर हत्या कर दी थी।
इसके बाद से शहर में गुंडाराज बढ़ने की चर्चाएं नागरिकों द्वारा की जा रही थी किंतु नए पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह ने जब से पदभार संभाला है तब से वह कानून व्यवस्था को लेकर सतर्क दिखाई दे रहे हैं और लगातार अकोला जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। नागरिकों में अब एक उमंग निर्माण हुई है कि अब शहर का बढ़ता क्राइम का ग्राफ कम होंगा। ऐसा ही पुलिस का खौफ गुंडो में बदमाशों में रहे इसलिए आज विकल रूट मार्च अकोला पुलिस द्वारा निकाला गया। यह रूट मार्च जिला पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह के मार्गदर्शन में एससीडीपीओ सुभाष दूधगावकर तथा सभी थानों के थानेदारों द्वारा निकाला गया था जो शहर के प्रमुख मार्गो से गुजर पुलिस की बजती सायरन को देखकर कुछ समय के लिए लोग अचंभित हो गए थे किंतु बाद में जब उन्हें पता चला गया पुलिस स्टेशन द्वारा रूट मार्च निकला गया तो उन्होंने राहत की सांस ली।
0 Comments