Header Ads Widget

Akola Akot file police action against Chinese manja:अकोट फाइल पुलिस की चायनिज मांजे पर कार्रवाई

Akola Akot file police action against Chinese manja:अकोट फाइल पुलिस की चायनिज मांजे पर कार्रवाई

अकोला- कुछ दिनों में मकर संक्रांति का पर्व आ ठहरा है। अकोला ही नहीं पूरे भारत भर में बड़े उत्साह के साथ इस पर्व को मनाया जाता है। जिसके चलते पतंगबाजी भी की जाती है। किंतु कुछ लोग अवैध रूप से चायनिज जैसे खतरनाक मांझे की बिक्री कर रहे हैं। जिसके कारण आए दिन हादसे होते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में दो दिनों पहले दो लोग इसी चाइनीस मांझी के कारण घायल हो गए थे। इसी तरह इसका खामियाजा पक्षियों को भी भुगतना पड़ रहा है। कई पक्षी घायल हो जाते हैं। जिसके चलते अकोट फाइल पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले साधना चौक परिसर में चायनिज मांजे पर धडाकेबाज कार्रवाई करते हुए। एक आरोपी को चायनिज मांझे की बिक्री करते हुए दबोचा गया। आरोपी का नाम राजकुमार देवनाथ साहु 58 वर्षीय साधना चौक के पास से 16 रील बंडल चायनिज जप्त किए गए हैं‌। इस कार्रवाई को
जिला पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह,एडिशनल एसपी अभय डोंगरे, एससीडीपीओ  दूधगांवकर,के मार्गदर्शन में अकोट फैल पुलिस थाना के थानेदार चंद्रशेखर कडू के नेतृत्व में डीबी पथक के संतोष चिंचोलकर, रामेकर मेजर, सोयासकर मेजर, राजू इंगले, गिरीश तीडके, असलम शाह, इमरान शाह, धरमकर मेजर, मनीष महाजन आदी ने अंजाम दी।

Post a Comment

0 Comments

close