Header Ads Widget

hit and run law:Road blockade movement by drivers in Akola:अकोला में ड्राइवरों द्वारा रास्ता रोको आंदोलन

hit and run law:Road blockade movement by drivers in Akola:अकोला में ड्राइवरों द्वारा रास्ता रोको आंदोलन

अकोला- हिट एंड रन कानून के खिलाफ अकोला में अकोला बालापुर रोड पर किराना बाजार के समीप ड्राइवरों द्वारा रास्ता रोको आंदोलन किया गया। नए कानून को लेकर आज से हड़ताल शुरू हो गई है ड्राइवर द्वारा स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन छेड़ दिया गया है। जिसको लेकर आज सुबह पुराना शहर अंतर्गत आने वाले न्यू किराना बाजार के समिति ड्राइवरों द्वारा रास्ता रोको आंदोलन किया गया।
जिसके चलते कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गई थी। इस दौरान पुराना शहर के थानेदार नितिन लेवरकर अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को शांत किया इसके बाद उनकी मध्यस्थता से आंदोलनकारी रास्ते से हटें किंतु आंदोलन जारी रहेगा ऐसा उन्होंने कहा।

Post a Comment

0 Comments

close