Header Ads Widget

More than 100 people injured in gallery collapse in Dagdaparva during Namo Cup tournament:नमो कप टूर्नामेंट के दौरान दगड़ापारवा में गैलरी गिरने से १०० से अधिक लोग घायल

More than 100 people injured in gallery collapse in Dagdaparva during Namo Cup tournament:नमो कप टूर्नामेंट के दौरान दगड़ापारवा में गैलरी गिरने से १०० से अधिक लोग घायल

अकोला-नमो कप टूर्नामेंट के दौरान अकोला तालुका के दगड़ापारवा में स्टेडियम पर निर्माण की गई दर्शक गॅलरी गिरने से १०० से अधिक लोग घायल  हो गए। चल रहा था कबड्डी का मॅच। गॅलरी  मे क्षमता से ज्यादा लोग सवार होने के कारण वह टूटने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिन्हें तात्काल मिल उस वाहन से बार्शिटाकली के अस्पताल मे तथा अधिक घायलों को अकोला का जिला सरकारी अस्पताल के लिए रवाना किया गया। इसकी जानकारी  विधायक हरीश पिंपले को मिलते ही वह भी सभा छोडकर घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। 
उनके साथ महागठबंधन की बैठक के बाद, भारतीय जनता पार्टी विधान परिषद नेता विधायक प्रवीण दरेकर भाजपा प्रदेश महासचिव विधायक रणधिर सावरकर, विधायक प्रकाश भारसाकाले किशोर मांगटे पाटिल जयंत मसने, विजय अग्रवाल मुरारका और डॉ अमोल रावणकर आदी लोग अस्पताल पहुंचे।  दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में संवेदना व्यक्त करते हुए विधायक पिंपले और भाजपा नेता विधायक सावरकर विधायक भारसाकाले अनुपधोत्रे संजय इंगले राजू काकड़ भूषण कोकाटे विधान परिषद समूह नेता प्रवीण दरेकर द्वारा लोगों के दर्द को समझा और उनका पूरा खर्च भारतीय जनता पार्टी और विधायक हरीश पिंपले उठाएंगे ऐसी घोषणा उन्होंनें की।गनिमत रही के किसी भी प्रकार की जिवित हानी नही हुई है सभी घायलो पर उपचार चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

close