Header Ads Widget

Transfer of 3 officers in Akola Police Department:अकोला पुलिस विभाग में 3 अधिकारियों का स्थानांतरण

Transfer of 3 officers in Akola Police Department:अकोला पुलिस विभाग में 3 अधिकारियों का स्थानांतरण

अकोला- आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग तथा पुलिस महानिरीक्षक महाराष्ट्र राज्य मुंबई द्वारा अमरावती परिक्षेत्र अंतर्गत पुलिस निरीक्षकों की बदलियां की गई है जिसमें अकोला में कार्यरत नितिन लक्ष्मण राव देशमुख तथा प्रदीप गोविंदराव शिरस्कर का तबादला अमरावती ग्रामीण मैं किया गया है। उसी तरह महेंद्र पंडरी कदम का तबादला यवतमाल जिले में किया गया है।  तबादला हुए सभी अधिकारियों को तत्काल किसी की राह ना देखते हुए दिए गए जगह पर पदभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
 उसी  तरह अकोला में दो नए पुलिस अधिकारी आए हैं जिसमें सुरेंद्र गोपालराव बेलखड़े जो पहले अमरावती ग्रामीण में कार्यरत थे अब वह अकोला में अपना पदभार संभालेंगे उसी तरह दूसरे अधिकारी  अजीत जाधव जो पहले यवतमाल में थे अब वह अकोला में अपना पदभार संभालेंगे।

Post a Comment

0 Comments

close