Truck-two-wheeler accident in Wadegaon, one dead:वाडेगांव में ट्रक-दुपहिया दुर्घटना,एक की मौत
वाडेगांव:- स्थानीय पुलिस स्टेशन अंतर्गत वाडेगांव चन्नी फाटा के बीच स्थित एक होटल के पास शाम ७ बजे आमने-सामने की टक्कर से एक दुपहिया वाहन सवार की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस द्वारा मिली जानकारी से वाडेगांव के नितिन देवीदास बोराडे उम्र २८ वर्ष दोपहिया वाहन क्रमांक एमएच ३० आर ५०७४ पर घर जा रहे थे,तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक नंबर आर जे ०९ जीडी ५६१७ वाहन ने जोरदार टक्कर मारी टक्कर से दुपहिया वाहन चूर चूर होगई जिससे दुपहिया वाहन पर सवार युवक नितिन बोराडे की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।इस संबंध में सहायक पुलिस निरीक्षक पंकज कांबले और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पंचनामा किया।खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी।
0 Comments