MPDA action for 1 year against notorious criminal resident of Akot File, Akola:अकोला के अकोट फाइल निवासी कुख्यात अपराधी पर 1 साल के लिए एमपीडीए की कार्रवाई
अकोला- अकोला के अकोट फाइल स्थित रामदास मठ निवासी 23 वर्षीय कुख्यात अपराधी राहुल मोहन रणथवे पर इससे पहले घातक हथियार से इच्छापूर्वक घायल करना, हमला करने की पूर्व तैयारी करते हुए उसके बाद घर का अतिक्रमण करना, शांति भंग करना इस उद्देश्य से अपमान करना, जान से मारने की धमकी देना, चोरी करते समय घायल करना, गैर कानूनी रूप से घातक शास्त्र का इस्तेमाल करना जैसे कई गंभीर प्रकार के अपराध दाखिल है.
जिस पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रबंधक कार्रवाई करने के बाद भी यह अपराधी किसी भी प्रकार के कानून को नहीं मान रहा था इसके बाद गंभीर दफन लेते हुए ऐसे अपराधियों पर रोक लगे इसके लिए पुलिस अधीक्षक अकोला ने स्थानबद्ध करने का प्रस्ताव जिला अधिकारी अकोला को प्रस्तुत किया था. इसके बाद जिलाधिकारी अजीत कुंभार ने सभी कानूनी प्रक्रिया की जांच कर कुख्यात अपराधी को 1 साल के लिए एमपीडीए कानून के अंतर्गत स्थानबद्ध करने के आदेश पारित किए हैं. इसके बाद कुख्यात अपराधी को 23 जनवरी 2024 को जिलाधिकारी के आदेश पर जिला कारागृह में स्थान बंद किया गया है.
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुभाष दूधगांवकर, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक शंकर शेल्के, पुलिस हेड कांस्टेबल ज्ञानेश्वर, पुलिस कांस्टेबल उदय शुक्ला इस प्रकार अकोट फाइल के थानेदार चंद्रशेखर कडू, पुलिस उप निरीक्षक फुलअंबरकर नेकी.
पुलिस की कार्रवाई को नहीं मानने वाले कुख्यात अपराधियों की जानकारी आने वाले चुनाव तथा उत्सव त्यौहार को देखते हुए संकट की गई है जिसके कारण कुछ और अपराधियों के खिलाफ एमपीडीए कानून के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है.
0 Comments