Akola Police became alert regarding Loksabha elections, SP gave instructions:लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने कसी कमर, अकोला जिला पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश
अकोला- पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह के मार्गदर्शन में अकोला जिले में थाना, शाखा प्रभारियों का चुनाव एवं आगामी त्यौहारों से संबंधित योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. सुबह १०.३० बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय विजय हॉल में समीक्षा बैठक के दौरान आगामी चुनाव को लेकर निरीक्षण समिति के आदेशानुसार हथियार जमा कराने का निर्देश दिए गए थे जिसके चलते अकोला जिले में ५३३ हथियार लाइसेंस धारकों ने अपने हथियार जमा कराये. आगामी चुनाव के संबंध में गिरफ्तारी वारंटियों एवं वांछित भगोड़ों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाकर जिले में २३८ गिरफ्तारी वारंटों की तामिली करायी गयी है तथा जिले में ०१ वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही कुल ४९ अवैध हथियार धारकों पर कार्रवाई की गयी है. अवैध शराब के दो अभियान चलाकर कुल ५६३ मुकदमे दर्ज किये गये हैं। चुनाव के मद्देनजर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए जिले की सीमाओं पर ०९ चेक पोस्ट बनाये गये हैं, एफएसटी २४, एसएसटी १७ और क्यूआरटी ०२ नियुक्त किये गये हैं. त्योहार एवं चुनाव के दौरान कानून व व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिकोण से कुल ०४ स्थानों पर सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी के साथ रूट मार्च का आयोजन किया गया है. व्यवस्थापन की दृष्टि से राज्य रिजर्व पुलिस बल की ०२ कम्पनियां एवं अतिरिक्त जनशक्ति की मांग की गई है। सांप्रदायिक रिपोर्ट के आधार पर अनुच्छेद १०७, ११० जाफौ के अनुसार ६५ लोग और ९८२ अन्य लोगो के खिलाफ प्रभावी निवारक कार्रवाई की गई है।
अकोला जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए, समय-समय पर विभिन्न उपाय और निवारक कार्रवाई की गई है। गांवों में जाकर नुक्कड़ सभाएं आयोजित करने का इस समय निर्देश दिया गया । उसर तरह फरवरी २०२४ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ६४ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया है।

0 Comments