Header Ads Widget

Police complaint filed against 2 for violating code of conduct:आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में 2 के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

Police complaint filed against 2 for violating code of conduct:आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में 2 के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज



अकोला-जिलाधिकारी कार्यालय के १०० मीटर के दायरे में प्रचार बोर्ड वाली गाड़ियां खड़ी करने पर दोनों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। अकोला पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र भरारी दस्ता क्र. ५ के प्रमुख नीलेश बायस्कर ने इस मामले में शिकायत दर्ज करायी है. टीम को जिलाधिकारी कार्यालय  के मुख्य प्रवेश द्वार के १०० मीटर के दायरे में २ मिनी ट्रक वाहन (क्रमांक एमएच २४ जे ९६१९ एवं क्रमांक एमएच २५ पी ४३७३) खड़े मिले. गाड़ी के दोनों तरफ फ्लेक्स पर भारत मोदी की गारंटी और कमल पार्टी का चुनाव चिह्न जैसे प्रचार संदेश लिखे हुए थे। टीम के सदस्यों ने तुरंत दखल लेते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया। 
टीम ने चालकों से पूछताछ की तो दोनों चालकों ने वाहनों से फ्लेक्स उतार दिए और वाहन लेकर वहां से चले गए। ड्राइवरों के नाम अंबादास नरवाडे (पारडी, जिला हिंगोली) और निवृत्ति जाधव (किरोदा, जिला लोहा, जिला नांदेड़) हैं। 
टीम प्रमुख श्री द्वारा लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. बायस्कर द्वारा ड्राइवर के आधार कार्ड और जानकारी के साथ फोटो सीडी सिटी कोतवाली के थानेदार को सौंपी है। सहायक निर्वाचन निर्णय अधिकारी अनिता भालेराव एवं कृषि अधिकारी मिलिंद जंजाल के मार्गदर्शन में  बायस्कर, बालाभाऊ काकड, राजेश पिंजरकर, विनोद गव्हाले, संदीप ढगे, प्रशिक गुळदे आदी पथक द्वारा यह कार्यवाही की गई। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस थाने मे अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू थी।

Post a Comment

0 Comments

close