Shocking incident in Akola: 9th class student of Gurunanak Vidyalaya suicide:अकोला में दिल दहलानेवाली घटना: गुरुनानक विद्यालय के 9 वी कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या
अकोला- 9 मार्च की रात लगभग 9:00 के समय अकोला के सिंधी कैंप,खदान परिसर में रहने वाले सिंधी कैंप के ही गुरु नानक विद्यालय में पढ़ने वाले 9वी कक्षा के 15 वर्षीय छात्र अल्तमश बेग इमरान बेग ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला उजागर हुआ। घटना की
जानकारी मिलते ही सैकड़ो की संख्या में परिसर के नागरिक पुलिस स्टेशन में एकत्रित हुए।
सूत्रों से जानकारी के मुताबिक परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल के शिक्षकों की मानसिकता की वजह से अल्तमश ने फांसी लगाई है।जिसकी शिकायत खदान पुलिस स्टेशन में अल्तमश के परिजनों ने दि । खदान पुलिस के थानेदार धनंजय सायरे इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
शाला प्रबंधन पर कारवाई की मांग
सिंधी कैम्प परिसर में रिथत विद्यालय में पढने वाले 14 वर्षीय छात्र ने प्रबंधन की प्रताड़ना से तंग आकर बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ऐसा आरोप लगाते हुए मृतक के परिजन व रिश्तेदारो के साथ सैकड़ों लोग खदान पुलिस थाना पहुंचकर सम्बन्धित के खिलाफ कारवाई की मांग । पुलिस निरीक्षक धनजय सायरे ने उत्तेजित भीड को शांत करते हुए कहा आश्वस्त किया कि नियमानुसार कारवाई की जायेगी । जांच में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के तहत कारवाई होगी । घटना की जानकारी मिलने के पश्चात शहर उपविभागीय पुलिस अधिकारी सतीश कुलकर्णी ने घटना स्थल पहुंचकर अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली ।
शाला पर कार्रवाई की मांग
अकोला के सिंधी कैंप खदान परिसर में स्थित गुरु नानक विद्यालय के 9वी कक्षा के छात्र अल्तमश बेग उम्र 15 साल मुलानी चौक खदान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्कूल व्यवस्थापन और शिक्षकों पर अपराध दर्ज करने की मांग को लेकर अल्तमश की लाश के साथ कि अल्तमश के परिजन और परिसर के बड़ी संख्या में नागरिको ने खदान पुलिस
स्टेशन का घेराव किया और रास्ता रोको आंदोलन किया।
0 Comments