Header Ads Widget

Akola Nehru Park chowk accident:अकोला के नेहरू पार्क चौक पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कार की भिड़ंत – एक गंभीर घायल

Akola Nehru Park chowk accident:अकोला के नेहरू पार्क चौक पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कार की भिड़ंत – एक गंभीर घायल
अकोला – शहर के व्यस्ततम नेहरू पार्क चौक पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ऑटो की जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों की मदद से घायल को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए चौक का यातायात बाधित हो गया था।
 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटवाकर यातायात सुचारु किया। फिलहाल पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रफ्तार अधिक होने के चलते यह दुर्घटना हुई। इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Post a Comment

0 Comments

close