अकोला में कल महसूल के सभी आला अधिकारी एक दिवसीय सामूहिक रजा आंदोलन पर...!
उमरखेड में तहसीलदार एवं तलाठी पर रेत माफियाओं ने किया था जानलेवा हमला
अकोला-वैभव पवार नायब तहसीलदार उमरखेड एवं गजानन सुरेश तलाठी उमरखेड इन पर दिनांक 23 जनवरी 2021 को रात 11:00 बजे के बीच रेत माफिया अविनाश चव्हान एवं अन्य द्वारा चाकू से जानलेवा हमला करके गंभीर जख्मी कर दिया गया था। इस घटना का महाराष्ट्र राज्य तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार संघटना ने तीव्र खेद जताया है।
रेत माफिया द्वारा अवैध रेत की यातायात करने की जानकारी मिलने के बाद नायब तहसीलदार एवं तलाठी द्वारा कार्रवाई करने के लिए गए तो रेत माफिया अविनाश चव्हान निवासी उमरखेड ने उन पर चाकू से पेट पर वार करके वैभव पवार नायब तहसीलदार उमरखेड इन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उनपर नांदेड के एक अस्पताल में शस्त्रक्रिया की गई। उसके बाद उनकी हालत स्थिर है। संबंधित हमलावर रेत माफिया अविनाश चौहान समेत सभी उनके साथीदार वाहन चालक ड्राइवर इन सभी पर संगठित अपराध कानून मकोका अंतर्गत अपराध दर्ज करके संबंधित को तत्काल गिरफ्तार करें ऐसी मांग की गई है। इसके मद्देनजर अकोला जिले के सभी 13 तहसीलदार, 28 नायब तहसीलदार, संघटना के सदस्य 12 उपजिलाधिकारी, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार दिनांक 2 फरवरी को एक दिवसीय सामूहिक रजा आंदोलन में सहभागी होंगे। इस आंदोलन को अपना समर्थन प्राध्यापक संजय खडसे निवासी उपजिलाधिकारी अकोला तथा विभागीय सचिव अमरावती विभाग तहसीलदार नायब तहसीलदार संघटना, विजय लोखंडे अकोला जिला अध्यक्ष तहसीलदार नायब तहसीलदार संघटना अकोला, सतीश काले उपाध्यक्ष तहसीलदार नायब तहसीलदार संघटना अकोला इनका तथा अन्य अधिकारी इस आंदोलन में शामिल रहेंगे।
0 Comments