सेव्ह माय फस्ट व्हँलेंटाईन.....!
शेतकरी जागर मंच का किसानों के समर्थन में 14 को अनोखा आंदोलन
अकोला-केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषी कानून के खिलाफ किसान दिल्ली से लेकर अपने-अपने शहरों में आंदोलन अलग अलग अंदाज से करते हुए दिखाई दे रहे हैं।उसी कड़ी में अकोला में भी 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के अवसर पर किसान जागर मंच द्वारा एक अनोखा आंदोलन किया जाने वाला है। जिसमें वह गुलाब का फूल देकर अहिंसा एवं गांधी जी का रास्ता अपनाते हुए आंदोलन करेंगे। इसके पहले भी किसानों के समर्थन में उनके द्वारा विभिन्न आंदोलन किए गए हैं। 14 फरवरी को सुबह 11:00 बजे यह आंदोलन आरंभ होगा जो महानगर पालिका,फतेह
चौक, बस स्थानक आदि चौराहों पर गांधी मार्ग से आंदोलन करते हुए जिलाधिकारी इन्हे गुलाब का फूल सौंपा जाएगा। वैलेंटाइन डे जिसे दुनिया भर के युवा उत्साह के साथ मनाते हैं एवं भारत के युवा भी इसमे कम नहीं है ।अकोला जिले के सभी किसान पुत्र एक साथ आकर किसान जागरण मंच की स्थापना की एवं लगातार किसान के प्रश्नों को सरकार के दरबार में रखा वह उसे हल करने का प्रयास भी किया। आज किसानों को काफी कठिनाई से गुजारना पड़ रहा है।जिंदगी में किसानो का वैलेंटाइन यानी उनकी खेती आज किसानों को विभिन्न परेशानियों का एवं आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस परिस्थिति में सरकार द्वारा खेत माल को उत्पादन खर्च पर आधारित कीमत एवं उत्पन्न दुप्पट करने का घोषित किया सरकार ने अधूरा न्याय किया। कोरोना महामारी के काल में केंद्र सरकार द्वारा 5 जून 2020 को किसान विरोधी तीन काले कानून पारित किए गए और किसान पुत्र जो भी थे वह भी वह इस कानून के अनुसार नष्ट होने वाले हैं। केंद्र सरकार द्वारा व्यापारी वर्ग के लिए यह कानून पास किया गया है तथा किसानों को प्रधानमंत्री आंदोलनजीवघ भी कह रहे हैं एवं किसानों को नक्सलवादी बता रहे हैं। गांधी के देश में गांधी के रास्ते ही किसान आंदोलन कर रहे हैं। उन किसानों को बचाने के लिए उनका वैलेंटाइन डे यह खेती को बचाने के लिए रविवार दिनांक 14 फरवरी 2021 को सेव्ह माय फस्ट वैलेंटाइन डे मनाकर भारत की जनता को एक संदेश देने वाले हैं। इस पत्रकार परिषद में किसान जागरण मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
0 Comments