Header Ads Widget

स्थानीय अपराध शाखा की बडी कार्रवाई....! २० लाख ६८ हजार ४२० का मुद्देमाल जप्त

स्थानीय अपराध शाखा की बडी कार्रवाई....!
२० लाख ६८ हजार ४२०  का मुद्देमाल जप्त
अकोला- स्थानीय अपराध शाखा अकोला के पथक  को गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई के एक लोडिंग वाहन ब्राउन कलर काआयशर है जिसका  क्रमांक जीजे २७  एक्स ६७६३ में निले  एवं सफेद रंग के नायलॉन की बोरीयों मे  महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित नशा कारक एवं जान को हानि पहुंचाने वाली सुगंधित तंबाकू अकोला नेशनल हाईवे क्रमांक ६ इस मार्ग से अमरावती की दिशा मे जा रही है।  इस जानकारी के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा ने  नाकाबंदी करके एक ब्राउन रंग के अक्षर को रोका।  उसमें से २ व्यक्तियों को नीचे उतारा तथा उनका नाम एवं पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम   महबूब मियां पीर साहब मियां उम्र ४५ वर्ष निवासी ग्राम आमसरन, तालुका मेहमदाबाद जि  खेड़ा गुजरात और चालक साथीदार का नाम रहीम मियां अहमद मियां मलिक उम्र ३२ वर्ष ग्राम आमसरन जिला खेड़ा राज्य गुजरात ऐसा बताया। गाड़ी पर रहने वाले माल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने वाहन में संदिग्ध  नीले एवं सफेद रंग के नायलॉन के पोतो के बारे मे पुछने पर असमाधानकारक उत्तर दिया जिसके आधार पर आयशर पुलिस स्टेशन एमआईडीसी मे डिटेन करके वाहन में स्थित २७  बड़े नायलॉन के पोतो की  तलाश की गई तो उसमें महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित नशा कारक एवं इंसान को हानी  पहुंचाने वाली सुगंधित तंबाकू जिसमें भाग्य ग्लोबल तंबाकू के पैकेट के  २० नीले रंगों की बड़े नायलन पोते कीमत अंदाज ६लाख१६ हजार ८८०रूपए  तथा इगल तंबाकू के पैकेट की साथ सफेद बोरिया जिनकी कीमत ३लाख ५१ हजार ५४० ऐसा कुल ९लाख ६८ हजार ४२० का मुद्दे माल एवं आईशर  क्रमांक  जीजे २७ एक्स ६७ ६३ ऐसे कुल २० लाख ६८ हजार ४२० का मुद्दे माल जप्त किया गया।  वाहन चालक व उसके साथीदार को  वाहन एवं माल पर पूछताछ की गई तो उन्होंने वाहन एवं माल पलक रोडवेज के मालिक विनोद कुमार शर्मा अहमदाबाद गुजरात इनका होने का कहा इस पर पुलिस स्टेशन एमआईडीसी में अपराध दर्ज करके प्रक्रिया शुरू की गई है।
 यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका राउत के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक शैलेष सपकाल के आदेश अनुसार स्थानीय अपराध शाखा के पथक के पुलिस उप निरीक्षक सागर हटवार, सदाशिव सुरलकर, मोहम्मद रफी, अब्दुल माजीद, रवि इरच्छे,एजाज अहमद, प्रविण कश्यप, विजय कामले इन्होंने की है।

Post a Comment

0 Comments

close