अकोला अमन सोसायटी का कल गौरव समारोह
अकोला..रचनात्मक सेवा कार्य मे सक्रिय स्थानीय अकोला अमन सोसायटी के ओरसे महानगर मे गौरव समारोह आयोजित किया गया हैं. कल शुक्रवार दि.१२ फरवरी को रात्री ८ बजे स्थानीय शास्त्री स्टेडियम के गेट नंबर तीन के सामने, नीता गेस्ट हाऊस रोड परिसर मे आयोजित इस गौरव कार्यक्रम मे राष्ट्रवादी के अल्पसंख्यांक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शब्बीर अहमद विद्रोही एव अल्पसंख्यांक विभाग के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी जावेद जकरिया की उपस्थिती मे पार्टी के अल्पसंख्याक विभाग के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एड. मोहम्मद खान पठाण एव नवनियुक्त प्रदेश कार्याध्यक्ष जावेद हबीब का गौरव आयोजित किया गया हैं.राष्ट्रीय स्तरपर समाज का विकास हो इस हेतू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव पूर्व केंद्रीय कृषी मंत्री शरद पवार के मार्गदर्शन मे यह राष्ट्रीय एव प्रादेशिक नव नियुक्तिया होकर समाज को गतिमान किया जा रहा है.इस गौरव कार्यक्रम मे सोसा. पदाधिकारी एव नागरिक वर्ग ने उपस्थित रहने का आवाहन. अकोला अमन सोसा.के अध्यक्ष तनवीर अहमद खान समेत पदाधिकारीयो ने की हैं.
0 Comments