फिर हत्या से दहला अकोला....!
25 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने की हत्या
अकोला-अकोला शहर के गायत्री नगर बड़ी उमरी परिसर निवासी गोपाल शिंदे नामक 25 वर्षीय युवक की राष्ट्रीय शाला के मैदान पर धारदार हथियारों से हत्या करने की घटना गुरुवार की शाम पेश आई। प्राप्त जानकारी अनुसार गोपाल शिंदे इस युवक को राष्ट्रीय शाला ग्राउंड में मोबाइल फोन के माध्यम से बुलाया गया वहां पर गोपाल शिंदे पर हमलावरों द्वारा हमला किया गया इसमें हमलावरों द्वारा पत्थर एवं चाकू से हमला करने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते हैं तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची पंचनामा करके शव को शव विच्छेदन के लिए जिला सरकारी अस्पताल में रवाना किया गया। इस घटना में शामिल अज्ञात हत्यारों की तलाश पुलिस कर रही है। इस वक्त मौके पर स्थानीय अपराध शाखा के शैलेश सपकाल सिविल लाइन पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक मडावी समेत फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक की हत्या का कारण तथा तफ्तीश को आरंभ कर दिया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।
0 Comments