दहशतवाद विरोधी पथक की धड़ाकेबाज कार्रवाई..!
लाखों का माल एवं ८ तलवार समेत रामपुरी चाकू व भाले जप्त
अकोला-जिला पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर इनके दहशतवाद विरोधी पथक प्रमुख विलास पाटील एवं उनकी टिम को जानकारी मिली के दीपक चौक परिसर में जीतू वर्मा, द्वारा अपने घर में जुए का क्लब चला रहा है तथा वहां पर पैसों की बाजी लगाकर ५२ ताश पत्ती जुआ खेला जा रहा है।
इस जानकारी के आधार पर दहशत वादी विरोधी पथक प्रमुख विलास पाटील द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए ५ लोगों को जुआ खेलते हुए दबोचा गया उनके पास से नकद १२ हजार २०० रूपए तथा ३ मोबाइल कीमत ३० हजार, तीन मोटरसाइकिल कीमत एक लाख, जुआ खेलने के साहित्य कीमत १५००० उसी तरह ८ लोहे के तलवार, फर्शी कुल्हाड़ी ४, रामपुरी चाकू दो, सिंगल भाले ३, फर्शी भाले ५ ऐसे २०००० रुपयों का हथियार जप्त किया गया है इस प्रकार कुल १लाख ७७ हजार २०० का माल आरोपी के पास से जप्त किया गया है आरोपी के खिलाफ जुआ प्रतिबंधक कानून कलम ४,५ एवं भारतीय हथियार कानून कलम ४,२५ मुंबई पुलिस कानून कलम १३५ अनुसार पुलिस स्टेशन रामदासपेठ में अपराध दर्ज किया गया है इस कार्रवाई में रितु वर्मा, सूरज लाल वर्मा, चंद्र कुमार अमरीष पटेल, जय मुखराम पटेल, दीपक प्रकाश शुक्ला, गजानन दयाराम राठोड इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
0 Comments