Header Ads Widget

बढ़ते कोविड के मामलों को देखते हुए ‘नो मास्क, नो एंट्री’ अभियान....! मास्क का उपयोग ना करनेवाले १५२ लोगो पर कार्रवाई

बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए ‘नो मास्क, नो एंट्री’ अभियान....!
मास्क का उपयोग ना करनेवाले १५२ लोगो पर कार्रवाई
 (कार्यकारी संपादक समीर खान)
अकोला- जिले मे कोरोना संक्रमीत मरीजो की संख्या मे फिरसे वृध्दी आने लगी है। जिसके चलते जिलाप्रशासन एवं पुलिस प्रशासन और सतर्क हो गया है। तथा शहर एवं ग्रामीण परिसरों मे मरीजो की संख्या लगातार वृध्दी होती जा रही है। इसकी गंभीरता को देखकर  कोविड-१९  संक्रमण मे  कमी लाने के लिए  मास्क का उपयोग, सामाजिक दुरी एवं समय-समय पर साबुन से हाथों को धोना इन त्रिसूत्रीय नियमो की बारीकी से अमलबारी करना आवश्यक है। जिसके मद्देनजर  निवासी उपजिल्हाधिकारी के मार्गदर्शन मे  गुरूवार को धडक मुहिम चलाकर शहर के विभीन्न स्थानों को भेट देकर  मास्क का उपयोग ना करनेवालो पर कार्रवाई करके उन्हें  मास्क का उपयोग करने संबंधी अपील की गई।  इस अभीयान मे उनके साथ  उपविभागीय अधिकारी निलेश अपार, तहसिलदार विजय लोखडें, नायब तहसिलदार मेहेंद्र आकराम, पुलिस निरिक्षक उत्तमराव जाधव, परिवहन नियंत्रक विभाग के शेलके, महसूल व महानगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी  सहभागी हुए थे।  
नागरीक बगैर मास्क के लापरवाई के साथ घुमते हुए दिखाई देते है। इनपर लगाम लगाने के लिए शहर के विभीन्न स्थानों पर  धडक मुहिम चलाकर  मास्क ना लगाते हुए फिरनेवाले नागरिकों पर  दंडात्मक कार्रवाई की गई।जिसमे  अकोला तहसिल कार्यालय मे  ६३, बार्शीटाकळी १४, मुर्तिजापूर ८, पातुर ४,  अकोट ३१, बाळापूर २२, तथा तेल्हारा १० ऐसे कुल  १५२ लोगो पर  ३० हजार ४०० रूपए का जुर्माना  वसुला गया।ऐसी ही मुहिम जारी रहेंगी ऐसा इसवक्त बताया गया।

Post a Comment

0 Comments

close