Header Ads Widget

रोटरी क्लब ऑफ़ अकोला मिडटाऊन ने वितरित किये हातरुण में शालेय साहित्य

रोटरी क्लब ऑफ़ अकोला मिडटाऊन ने वितरित किये हातरुण में शालेय साहित्य
अकोला..रचनात्मक व सेवाभावी कार्य में डिस्ट्रिक्ट के सौ क्लबों में अग्रेसर रोटरी क्लब ऑफ अकोला मिडटाऊन की ओरसे हाल ही में अपने सौ प्रकल्प मनाने जा रहे प्रकल्प में हातरुण के शाला में शालेय साहित्य वितरण का उपक्रम किया गया.क्लब अध्यक्ष प्रकाश सारडा की अध्यक्षता में हातरुण के नर्मदादेवी अग्रवाल प्रायमरी स्कुल में गणतंत्र दिनपर यह उपक्रम संपन्न हुवा.शाला के संस्थापक सुभाषचंद्र अग्रवाल,भगवानदास अग्रवाल,सचिव मिनादेवी अग्रवाल आदीं ने साकार किये इस स्कुल में सारडा के हाथो ध्वजारोहण किया गया.तत्पश्चात बाल छात्रों को दो सौ रजिस्टर,दो सौ नोटबुक, कोविड जांच हेतु थर्मामीटर, ग्लौकोमिटर एवं दो सौ मास्क वितरित किये गये.
सारडा ने उपस्थित बाल छात्रों को अपने मार्गदर्शन में गणतंत्र दिन का महत्त्व बतलाया.आभार मुख्याध्यापक रवी खेतकर ने माने.कार्यक्रम में क्लब के सचिव संदेश रांदड,आदित्य मोहता,भरत वखारिया,मधुर सारडा,आलोक खंडेलवाल तथा स्कुल के शिक्षक दिलीप डोंगरे,गणेश धोती,योगेश वडतकर,मुकुल तिवारी,पवन गवई,अतुल कलोरे,अधीक्षक शांताराम रोकडे,संजय सागळे,वंदना ताले,संतोष सोळंके समेंत विद्यार्थी पालक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

close