दो अलग-अलग हत्या की घटनाओं से दहल उठा अकोट
दोनों घटनाओं में अनैतिक संबंध की आशंका
अकोला.
अकोला जिले के अकोट तहसील मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर 2 हत्या की घटना सामने आई सोमवार देररात तहसील के ग्राम सुकली में चचरे भाई ने तेज हथियार से वार कर भाई की हत्या की तथा दूसरी घटना में ग्राम अकोली जहांगीर में पत्नी के चरित्र पर संदेह कर रस्सी से गला दबाकर हत्या करने की घटना प्रकाश में आई. सोमवार की मध्यरात ग्राम सुकली के दीपक हरमकार ने पत्नी के अनैतिक संबंध होने के संदेह से उसका चचेरा भाई गोपाल हरमकार (27) की तेज शस्त्र से वार कर हत्या की है. इस प्रकरण में दीपक हरमकार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. दूसरी घटना में ग्राम अकोली जहांगीर के निर्मला सोनवणे (55) के चरित्र पर संदेह लेकर उसके पति अशोक सोनवणे ने रस्सी से गला दबाकर हत्या करने की घटना मंगलवार की सुबह प्रकाश में आई. इस प्रकरण में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया है. पुलिस उसकी खोज कर रही है. एक के बाद एक लगातार दो हत्याकांड होने से तहसील में खलबली मच गई है. घटनास्थल पर प्रभारी उप विभागीय पुलिस अधिकारी संतोष राऊत, शहर विभाग के थानेदार संतोष महल्ले, ग्रामीण विभाग के थानेदार ज्ञानोबा फड ने निरीक्षण किया. दोनों हत्याकांड की जांच जिला पुलिस अधीक्षक जी.श्रीधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका राऊत, उप विभागीय पुलिस अधिकारी संतोष राऊत के मार्गदर्शन में थानेदार ज्ञानोबा फड, पुलिस उप निरीक्षक अनुराधा पाटखेडे, धर्माजी डाखोरे, असलम खान के साथ ग्रामीण विभाग की पुलिस कर रही है.
0 Comments