मेहमूद उस्मान दोबारा बने वेलफेअर पार्टी के जिलाध्यक्ष
अकोला..सामाजिक जनजागरण मे कार्यरत वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया की राज्य सामान्य परिषद व ज़िला कमेटी के चूनाव संदर्भ मे महानगर मे पार्टी की बैठक बडे उत्साह से संपन्न हुयी.पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष सलीम शेख व प्रदेश सचिव यासर दानिश शेख की उपस्थिति में सम्पन्न हूये इस बैठक मे आगामी २ वर्ष के लिए अकोला ज़िला अध्यक्ष के रूप में महमूद उस्मान को दोबारा सर्वसंमती से चुना गया. यह चुनाव १२ सदस्यों द्वारा संपन्न हुआ.मान्यवरो के हस्ते उन्हे प्रमाणपत्र प्रदान किया गया.अध्यक्ष के रूप में चुने गए मेहमूद उस्मान ने अन्य जिलों मे बाकी सदस्यों का चयन कर के उन्हें सूचित करने का आश्वासन देकर अध्यक्ष के रूप में चूनें जानें पर सभी का आभार व्यक्त किया.स्टेट जनरल कौन्सिल के सदस्य के नामो की घोषणा जलद ही घोषित करने की जानकारी इस अवसर पर दी गयी.मेहमूद उस्मान की पुनः पार्टी केअध्यक्ष के रूप में चूनित होने पर उनका सर्वत्र स्वागत किया जा रहा है.
0 Comments