Header Ads Widget

राजंदा के जय बजरंग व्यायाम शाला ने किया पूर्व फौजीयो का गौरव

राजंदा के जय बजरंग व्यायाम शाला ने किया पूर्व फौजीयो का गौरव
अकोला.. राजंदा की सेवाभावी जय बजरंग व्यायाम शाला ने अपने चिरपरिचित अंदाज मे पूर्व फौजियो का गौरव कर अपना सेवा का टेम्पो कायम रखा. जय बजरंग व्यायाम शाला एव गजानन वामनराव जंवजाल के संयुक्त तत्वाधान मे फौज से सेवानिवृत्त हुये फौजीयो का भावपूर्ण गौरव किया गया. शाला परिसर मे आयोजित इस गौरव मे पूर्व फौजी परमेश्वर भीमराव हागे,सौ स्वाती परमेश्वर हागे,भीमराव हागे का गौरव कर उन्हे शुभेच्छा प्रदान की गयी.इस कार्यक्रम मे नवनिर्वाचित ग्रामपंचायत सदस्य राहुल अरखराव,  विजय भगेवार,श्रीकृष्ण सोळंके,सौ. सुरेखा रामदास घाडगे, सौ. करुणा ज्ञानदेव अरखराव,सौ. पुष्पा सुधाकर घोंगे,सौ.जया प्रभाकर काळे, सौ. ममता अरुण गायकवाड आदीं का गौरव कर उन्हे  शुभेच्छा प्रदान की गयी. बार्शिटाकली प.स.सदस्य रामदास घाडगे की अध्यक्षता मे संपन्न इस कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एव गाडगेबाबा के प्रतिमा पूजन से किया गया.
 पूर्व सैनिक हागे ने फौज का अनुशासन जीवन मे पालना जरुरी होने का प्रतिपादन कर अपने गौरव पर सभी का आभार माना.कार्यक्रम के अध्यक्ष घाडगे ने अपने अध्यक्षीय भाषण मे गाव के  विकास की बात कही.संचालन विजय भोरे ने, प्रास्ताविक  राहुल सुधाकर घोंगे ने तथा आभार  बुध्धिस्ट इंटरनेशनल स्कूल कापशी के संचालक एव शिक्षक शशिकांत चिंधाजी इंगळे ने माने.कार्यक्रम मे ग्रामस्थ एव फौजी यो के परीजन उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

close