अकोला मे ठंड का सितम जारी.....!
दिन में रहती है गर्मी, रात में पढ़ती है कड़ाके की ठंड
अकोला,
अकोला में फिर ठंड बढ़ गई है। पारा गिरने के कारण सर्दी बढ़ने की जानकारी मौसम विभाग दे रहा है। मंगलवार को भले ही न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा गया, लेकिन सोमवार को विदर्भ के साथ ही अकोला मै ठंड ने काफी सितम बरपाया हुआ था। न्यूनतम पारा गिरने के कारण सर्दी बढ़ गई है। दिन भर चलीं ठंडी हवाएं रविवार को अधिकतम तापमान में १.९ डिग्री सेल्सियस की कमी के कारण अधिकतम तापमान ३२.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान स्थिर होने के कारण ११ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से १.९ डिग्री सेल्सियस कम है। रविवार-सोमवार को न्यूनतम तापमान एक जैसा रहा और मौसम में ठंडक घुली रही। रात के अलावा दिन में भी ठंडी हवाएं चलीं। अकोला शहर मे ठंड बढ़ने से नागरिकों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी,खासी वाले मरी़जो से छोटे-मोटे अस्पताल भरे पड़े दिखाई दे रहे है। गुलाबी ठंड के साथ ही विभिन्न मौसमी बीमारियां का प्रकोप बढ़ गया है। अलबत्ता शुरूआती ठंड के दस्तक से ही काफी लोगों में सर्दी-खांसी का गहरा असर पड़ गया है। ठंड आने के साथ ही कई बीमारियों को साथ ले आती है। लोगों को ऐसे मौसमी बीमारियों से काफी सावधान रहने की जरूरत है। नहीं तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। खासकर बच्चों व बुजुर्ग की सेहत में अभी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
अधिक उम्र के लोगों में हर्ट अटैक व श्वास संबंधित बीमारी बढ़ जाती है। जबकि रक्तचाप वाले मरीजों में लकवा के अटैक का खतरा बढ़ जाता है। वहीं मासूमों में निमोनिया सहित कई जानलेवा बीमारी पनप जाती है। ऐसे हालत से निपटने के लिए खास सावधानी की जरूरत है। अकोला शहर में ठंड बढ़ने से नागरिकों ने फिर एक बार ठंड से बचने के लिए एवं अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए ऊनी स्वेटर गरम जैकेट एवं तो पियो का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
ज्यादा ठंड पड़ने से नागरिकों की तबीयत भी खराब होने की संभावना है जिसके चलते अपने आप को ठंड से बचाने की अपील डॉक्टर द्वारा की जा रही है।विगत सप्ताह भर से ठंड मे वृध्दी हो गई है।
0 Comments