विदर्भ माझा पार्टी की मनपा उप चुनाव मे सभी सीटे लंडायेगी
अकोला-अकोला मनपा के तीन प्रभाग का उपचुनाव जल्द ही घोषित किया जा रहा है.इस उपचुनाव में विदर्भ विकास की चाह रखनेवाले विदर्भ माझा पार्टी की ओरसे उम्मीदवार खड़े किये जायेगे.इन प्रभागों में पार्टी की ओरसे चुनाव लड़ने इच्छुक उम्मीदवार की मुलाकात विदर्भ माझा पार्टी के जिला शाखा की ओरसे शुरू की जायेगी.
मनपा प्रभाग ३ ,४, व ८ के रिक्त हुयी तीन जगह के लिए यह उपचुनाव हो रहा है.इन प्रभागों में चुनाव लड़ने हेतु महानगर के विकास के लिए विदर्भ माझा पार्टी अपने उम्मीदवार खड़े करेंगी.महानगर के पार्टी की ओरसे चुनाव लड़ने इच्छुक कार्यक्षम कार्यकर्ताओ ने अपने विस्तूर्त जानकारी सहित विदर्भ माझा पार्टी कार्यालय,सन्मित्र कॉम्प्लेक्स,महसूल कॉलोनी अकोला यहापर कार्यालयीन समय में मुलाकात हेतु उपस्थित रहने का आवाहन विदर्भ माझा पार्टी के
जिलाध्यक्ष अजाबराव टाले ने किया.
0 Comments