Header Ads Widget

दहशतवाद विरोधी पथक की एडको की लड़ाई के खेल पर जूआ लगाने वालों पर कार्रवाई...! 6 एडके जप्त एवं आठ आरोपी गिरफ्तार

दहशतवाद विरोधी पथक की एडको की लड़ाई के खेल पर जूआ  लगाने वालों पर कार्रवाई

6  एडके जप्त एवं आठ आरोपी गिरफ्तार
अकोला - स्थानीय दमानी अस्पताल के समीप मोकले मैदान की जगह पर ऐडका इस पालतू जानवर की आपस में लड़ाई लड़ा कर उस पर हार जीत के पैसे लगाकर जुआ खेला जा रहा है वहां पर बड़ी मात्रा में पैसों की हार जीत  हो रही है ऐसी जानकारी के आधार पर दहशतवादी विरोधी पथक द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए दमानी अस्पताल के समीप से खुले  सार्वजनिक मैदान पर आठ से 10 व्यक्ति यह उन्होंने पाले हुए एड़कों को वहां पर बांधकर रखा एवं आपस में उनकी टक्कर खिलाकर टक्कर अथवा फाइटिंग उस पर पैसों की बाजी लगाकर जुआ का अखाड़ा  चलाते हुए   उस स्थान से अखाड़ा चलाने वाले आठ व्यक्ति कब्जे में लिए गए हैं। 
उनके पास से नकद ₹8530, मोबाइल 4 कीमत ₹28000, खुर्चीयां एवं टेबल मंडप अन्य साहित्य ₹10000 एवं एडके जिनकी  कुल कीमत 1 लाख 50 हजार  ऐसा कुल ₹196530 का मुद्दे माल जप्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिबंधक अधिनियम कलम 12 (ब), भादवी 429, प्राणियों को निर्दयता से पालना 1960  कलम 11आ ड म न  कलम अनुसार अपराध दर्ज किया गया है एवं गिरफ्तार किया गया ।

Post a Comment

0 Comments

close